पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ाए युवकों की जमानत:पुलिस ने बिश्नोई गैंग का मेंबर बताया था; इंदौर कोर्ट में वकील का पक्ष- झूठे केस में उलझाया
इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने दिसंबर के पहले हफ्ते में राजस्थान के तीन युवकों को पकड़ा था। उन्हें बिश्नोई गैंग का मेंबर बताकर उनके पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। बाद में तीनों को जेल भेजा गया।
इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने दिसंबर के पहले हफ्ते में राजस्थान के तीन युवकों को पकड़ा था। उन्हें बिश्नोई गैंग का मेंबर बताकर उनके पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। बाद में तीनों को जेल भेजा गया। अब मामले में जिला कोर्ट से तीनों युवकों को जमानत मिल गई है।
तीनों युवकों के वकील ने कोर्ट में वह डॉक्यूमेंट रखे है जिसमें उन्हें बिना वजह पुलिस हिरासत में लेने की पहले ही अपील की गई थी। अपील में पुलिस द्वारा बेवजह तीनों को आरोपी बनाने की बात कही गई। कोर्ट इस मामले में सहमत हुई। इसके बाद तीनों को जमानत दे दी गई।
जिला न्यायालय ने भूपेन्द्र सिंह निवासी सागर खरवा ब्यावर राजस्थान, आदेश चौधरी निवासी रामगंज अजमेर और दीपक सिंह निवासी अजमेर को शनिवार को जमानत दे दी है। वकील पवन राय की तरफ से तीनों की जमानत की अर्जी लगाई गई थी। लसूड़िया पुलिस ने 4 दिसंबर को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर बिश्नोई गैंग के मेंबर बताया था। कोर्ट में यह भी कहा गया था कि, तीनों इंदौर बायपास पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। इसके पहले ही पुलिस ने चेकिंग में उन्हें पकड़ लिया।
वकील ने दिए यह तर्क
मामले में तीनों के वकील पवन राय ने अपने तर्क में कोर्ट के सामने कुछ दस्तावेज रखे। जिसमें बताया कि गया कि उन्होंने पुलिस से न्यायालय द्वारा पत्राचार करके आरोपियों के गिरफ्तारी सबंधी कागज पुलिस अफसरों तक भेजे थे। इसमें पुलिस ने तीनों के हिरासत में नही होने की बात कही थी।
वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने आरोपियों की पुलिस द्वारा बताई गिरफ्तारी के पहले कोर्ट में यह भी अपील की थी कि तीनों को पुलिस झूठे केस में फंसा सकती है। उन्होंने तीनों पर लगे प्रकरण में समय और तारीख के हिसाब से बेबुनियाद बताया। इस पर न्यायालय ने मामले को संदेह मानकर तीनों को जमानत दे दी।
महाकाल दर्शन कर ओंकारेश्वर जा रहे थे
वकील ने कोर्ट में यह भी बताया कि, तीनों अपनी जीप से उज्जैन से इंदौर पहुंचे थे। इंदौर बायपास से ओंकारेश्वर के लिए निकले थे। इसी दौरान मुखबिर ने पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। भूपेंद्र पर पूर्व में छोटे प्रकरण दर्ज होने के चलते तीनों को थाने ले जाया गया।
यहां पुलिसकर्मी साठगांठ की कोशिश करते रहे। उनके परिवार से संपर्क किया। तीनों के परिवार के लोग वकील के पास पहुंचे। यहां पर उन्होंने कोर्ट के माध्यम से आरोपियों को लेकर जानकारी मांगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 14 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 14 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले