देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

निगम Commissioner के निर्देश, दो सप्ताह में आडिट विभाग में पहुंचाना होंगी ठेकेदारों की फाइल

नगर निगम में हुए फर्जी बिल महाघोटाले से सबक लेकर इंदौर नगर निगम में ठेकेदारों के पैमेंट के लिए अब नई व्यवस्था लागू की जा रही है।

Abhishek Raghuvanshi19 अक्टूबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

नगर निगम में हुए फर्जी बिल महाघोटाले से सबक लेकर इंदौर नगर निगम में ठेकेदारों के पैमेंट के लिए अब नई व्यवस्था लागू की जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ( Commissioner ) शिवम वर्मा ने अफसरों को निर्देश जारी किए है कि ठेकेदारों के बिलों के भुगतान की फाइल दो सप्ताह के भीतर हर हाल में ऑडिट विभाग में पहुंचा दी जाएं। ऐसी व्यवस्था इसलिए की गई है कि पिछले दिनों ठेकेदारों ने ऑडिट विभाग पर फाइलों को रोकने का आरोप लगाया था। इस मामले में ठेकेदारों ने निगम कमिश्नर को इसकी शिकायत भी की थी।

Commissioner ने दी अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी


इस मामले में निगम कमिश्नर ( Commissioner ) ने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि खुद के लाभ के लिए अगर किसी ठेकेदार की फाइल रोकी तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएंगी। हाल ही में नगर निगम में फर्जी बिल महाघोटाला हुआ था। इस घोटाले की जांच पड़ताल से निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल होना पाए गए थे। अपना लाभ देखने के लिए अधिकारी व कर्मचारी फर्जी बिल के माध्यम से भुगतान करवा लेते थे। इसी से सबक लेकर नगर निगम कमिश्नर ने ठेकेदारों का समय पर भुगतान हो और भुगतान के लिए बिलों की फाइल भी जल्द ऑडिट विभाग में पहुंच जाए इन सारी बातों को लेकर फरमान जारी किया है कि दो सप्ताह के भीतर अधिकारी ठेकेदारों की फाइल ऑडिट विभाग में पहुंचा दे।

कमिश्नर से की शिकायत

शहर में विकास के साथ अन्य कई कार्य निगम ठेकेदारों से करवाता है। कार्य होने के बाद भुगतान के लिए लगने वाले बिलों की फाइल को अफसर और कर्मचारी पैसों के चक्कर में रोक देते हैं। इतना ही नहीं पैसा देने के बावजूद कई-कई दिनों तक फाइलें विभागों में पड़ी रहती है। इसके चलते कुछ ठेकेदारों ने पिछले दिनों निगमायुक्त शिवम वर्मा से शिकायत की थी कि बिना वजह फाइलों को रोका जा रहा है। इस पर निगमायुक्त ने तत्काल एक्शन लेते हुए भुगतान की समय सीमा तय कर दी।

भुगतान के लिए समय सीमा तय

इसके चलते अब जोनल ऑफिस से लेकर मुख्यालय में संबंधित विभाग और ऑडिट विभाग से होते हुए फाइल भुगतान के लिए लेखा विभाग में दो सप्ताह में पहुंचेगी। निगमायुक्त वर्मा ने अफसरों व कर्मचारियों को चेताया है कि तय समय सीमा में फाइल लेखा विभाग में न पहुंचने और जबरन रोकने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। इसके साथ ही अगर जोन पर फाइलों को रोका गया तो जिम्मेदारी जोनल अफसर व संबंधित कर्मचारी की रहेगी। मुख्यालय स्तर पर छोटे कर्मचारियों ने फाइलों को रोका तो अपर आयुक्त, अधीक्षण यंत्री, विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी मानी जाएगी।

कमिश्नर का ये है फरमान ….

ठेकेदार या फर्म द्वारा बिल या आवेदन प्रस्तुत करने के बाद 4 दिन की समय सीमा तय है। इसमें जोनल अफसर और विभागीय अधिकारी जिम्मेदार है।
कंसल्टेंट द्वारा जोन पर बिल प्रस्तुत करने पर जोन से मुख्यालय में प्रस्तुत करने की समय सीमा 2 दिन है। इसमें जोनल अफसर व विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है।
जोनल कार्यालय से प्राप्त बिल मुख्यालय से लेखा विभाग में प्रस्तुत करने की समय सीमा 3 दिन रहेगी। इसमें अपर आयुक्त, अधीक्षण यंत्री व विभागीय प्रमुख की जिम्मेदारी तय की गई है।
लेखा विभाग से देयक परीक्षण के बाद ऑडिट विभाग से भेजने की समय सीमा 3 दिन है। इसमें अपर आयुक्त और लेखा विभाग के अफसर जिम्मेदार रहेंगे।
ऑडिट विभाग से प्राप्त मुख्यालय को देयक अंकेक्षण के बाद भेजने की समय सीमा 2 दिन है। इसमें संयुक्त संचालक संपरीक्षा की जिम्मेदारी तय की गई है।
मुख्यालय से लेखा विभाग में भेजने की समय सीमा 3 दिन है। इसमें अपर आयुक्त, अधीक्षण यंत्री व विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी रहेगी।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 7 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 7 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑