देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

नगर निगम वर्कशॉप प्रभारी का कमालजेट प्रेशर मशीन से सिर्फ 5 हजार के खर्च में बना दी एंटी स्मॉग गन

इंदौर नगर निगम की वर्कशॉप में लगातार शहर की जरूरत के अनुसार नवाचार होते रहते हैं। वर्कशॉप के प्रभारी मनीष पांडे और उनकी टीम इसके लिए वाहनों में आवश्यक बदलाव करते हुए देसी जुगाड़ से मशीनें बनाते है।

Abhishek Raghuvanshi4 नवंबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर नगर निगम की वर्कशॉप में लगातार शहर की जरूरत के अनुसार नवाचार होते रहते हैं। वर्कशॉप के प्रभारी मनीष पांडे और उनकी टीम इसके लिए वाहनों में आवश्यक बदलाव करते हुए देसी जुगाड़ से मशीनें बनाते है। मानव रहीत गणेश विर्सजन मशीन, सीएम डॉ मोहन यादव के पिता की अंतिम यात्रा के लिए शव वाहन, डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन के लिए इलेक्ट्रीक वाहन, टोइंग वैन सहित कई वाहन जिनका निर्माण नगर निगम की वर्कशॉप में हुआ है। ताजा मामला प्रदूषण कम करने वाली स्मॉग गन मशीन के निर्माण का है। जिसको जेट प्रेशर मशीन की सहायता से शहर में प्रदूषण कम करने के लिए बनाया गया है।
इंदौर शहर में दीपावली पर्व पर पटाखों से होने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए नगर निगम ने धनतेरस पर स्मॉग गन बनाने की तैयारी कर ली थी। वर्कशॉप प्रभारी इंजीनियर मनीष पांडे ने बताया कि निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर प्रदूषण कम करने के लिए स्मॉग गन का निर्माण किया गया है। जिसमें जेट मशीन के नोजल को बदला गया और इसे गाड़ी के गेर से कनेक्ट किया गया, इस गेर को लगाते ही मशीन एक्शन मोड में आ जाती है। निगम वर्कशॉप में बनी इस मशीन से एक स्थान से 100 फीट दूरी तक पानी का छिड़काव किया जा सकता है, वहीं रनिंग मोड में इसकी क्षमता 60 फीट दूर तक पानी का छिड़काव करने की होती।
स्मॉग गन बनाने में 5 हजार रूपए खर्च आया,
5 जेट प्रेशर वाहन निगम के पास पहले से ही हैं।
दीपावली पर होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने स्मोग गन मशीनें किराए से लेने और खरीदने के लिए कहा था। लेकिन इंदौर में ऐसी मशीन किराए पर उपलब्ध नहीं हैं साथ ही टेंडर प्रक्रिया में बहुत समय लगता ऐसी स्थिति में वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे ने जुगाड़ लगाई और स्मोग गन मशीन की तरह ही यह मशीन बना दी।
दीपावली की रात पहली बार इंदौर में इसका उपयोग हुआ, इस दिन इंदौर शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर 368 पर पहुंच गया था, जिसको देखते हुए दीपावली की रात रीगल तिराहा, बीआरटीएस, राजबाड़ा, मालवा मिल, विजयनगर सहित शहर के कई क्षेत्रों में स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया गया।
निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने बताया कि दीपावली पर होने वाले वायु प्रदूषण से शहरवासियों के स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचे इसके लिए हमने स्मॉग गन से शहर में पानी का छिड़काव करवाया, निगम वर्कशॉप के इंजीनियर और कर्मचारियों की रचनात्मकता से यहा मशीन बन सकी है। शहर में प्रतिदिन शाम को इसको चलाया जा रहा है जिसके परिणाम पॉजिटीव है। स्मॉग गन का उपयोग पेड़ों पर जमी धूल को साफ करने और हाई ट्रेफिक वाल्यूम वाले क्षेत्रों में किया जा रहा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 8 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 8 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑