इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में पड़ाए बदमाश को पुलिस ने पूछताछ के लिए न्यायालय से चार दिन के रिमांड पर लिया है जिससे तमाम विषयों में पूछताछ की जा रही है तो वहीं उसके अन्य साथियों की भी तलाश के लिए तमाम स्थानों पर दबिश दी जा रही है….।
दरअसल बाणगंगा थाना क्षेत्र के लंदन विलास कॉलोनी में रहने वाले इंडियन ऑयल डिपो के मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह के यहां पर 23 फरवरी की रात में 4 से 5 बदमाशों ने डकैती डाली थी जिसमें पुलिस द्वारा प्रदेश सहित गुजरात के विभिन्न जिलों में छापामार कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा अपना हुलिया बदलकर कई दिनों तक ग्रामीण और जंगलों में खाक छानने के बाद सेमला सिंह नामक बदमाश को पकड़ा गया उसे पकड़ने से पहले पुलिस ने एक ट्रैक्टर को किराए पर लिया और उसके बाद मुखबिर की सूचना के आधार पर गांव गढ़वाल से दबोच लिया गया उसके पास से फरियादी के कई डॉक्यूमेंट और क्रेडिट कार्ड भी मिले हैं तो वही उसके अन्य साथियों के विषय में अब डिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है और जल्द उसके अन्य साथियों को भी पकड़े जाने की बात पुलिस द्वारा बताई गई है
