क्रिकेट की सियासत में आकाश विजयवर्गीय की एंट्री, आईडीसीए अध्यक्ष बने
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसी अन्य को सौंपी जाए, ऐसे में आकाश विजयवर्गीय को अध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी। जिमखाना मैदान पर शनिवार शाम आइडीसीए की चुनावी एजीएम संपन्न हुई।
- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसी अन्य को सौंपी जाए, ऐसे में आकाश विजयवर्गीय को अध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी।
- जिमखाना मैदान पर शनिवार शाम आइडीसीए की चुनावी एजीएम संपन्न हुई।
- पिता को टिकट मिलने के बाद आकाश को भाजपा से टिकट नहीं मिला था।
- आकाश से पहले भी कई नेता पुत्र क्रिकेट की सियासत में कदम रख चुके हैं।
इंदौर। विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ सके पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अब क्रिकेट की सियासत में अपनी नई पारी प्रारंभ की है। इंदौर संभागीय क्रिकेट संगठन (आइडीसीए) के शनिवार को हुए चुनावों में आकाश को नया अध्यक्ष चुना गया है। इस कुर्सी पर अब तक आकाश के पिता और मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय काबिज थे। जिमखाना मैदान पर शनिवार शाम आइडीसीए की चुनावी एजीएम संपन्न हुई।
विजयवर्गीय वर्ष 2008-09 से आइडीसीए के अध्यक्ष हैं। बीते कई चुनावों से वे क्रिकेट की सियासत से दूर होने की बात कहते रहे हैं, लेकिन सदस्यों द्वारा अध्यक्ष पद पर उनका मनोनयन किया जाता रहा। बैठक के दौरान सदस्यों ने विजयवर्गीय से संगठन के मैदान की मांग रखी। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इसके लिए कैबिनेट से मंजूरी लेनी होगी।
तकनीकी दिक्कत यह होगी कि आइडीसीए अध्यक्ष के रूप में मैं नगरीय प्रशासन मंत्री को पत्र लिखूंगा, जो कि मैं खुद हूं। याचिका भी मेरी होगी और अनुमति भी मैं ही दूंगा। ऐसे में मेरा सुझाव है कि किसी अन्य को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाए। ऐसे में आकाश विजयवर्गीय को अध्यक्ष बनाने की सहमति बनी। कैलाश विजयवर्गीय मुख्य संरक्षक रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि आकाश के क्रिकेट की सियासत में आने की चर्चा लंबे समय से थी। मगर तब वे इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के विधायक थे। इस बार पिता को टिकट मिलने के बाद उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिला था। वैसे नेता पुत्रों का क्रिकेट की सियासत में आना नया नहीं है।
आकाश से पहले भी कई नेता पुत्र क्रिकेट की सियासत में कदम रख चुके हैं। वर्तमान में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महानआर्यमन सिंधिया ग्वालियर संभागीय क्रिकेट संगठन के उपाध्यक्ष हैं। स्वयं ज्योतिरादित्य सिंधिया चंबल संभागीय क्रिकेट संगठन के अध्यक्ष हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 13 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 13 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले