कैट परिसर में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे, बड़गौंदा में भी दिखा तेंदुआ
तेंदुए से जुड़ा कोई नया प्रमाण नहीं मिला, रहवासियों को सतर्कता बरतने को कहा। आरआर कैट में तेंदुए के मूवमेंट को लेकर मंगलवार को भी वन विभाग ने करीब चार घंटे सर्च आपरेशन चलाया। इसमें सीआइएसएफ के जवानों ने भी मदद की।

- तेंदुए से जुड़ा कोई नया प्रमाण नहीं मिला, रहवासियों को सतर्कता बरतने को कहा।
आरआर कैट में तेंदुए के मूवमेंट को लेकर मंगलवार को भी वन विभाग ने करीब चार घंटे सर्च आपरेशन चलाया। इसमें सीआइएसएफ के जवानों ने भी मदद की। बाद में परिसर के अलग-अलग स्थानों पर दो पिंजरे लगा दिए। वनकर्मियों के मुताबिक तेंदुए से जुड़ा कोई नया प्रमाण मंगलवार को नहीं मिला है। पगमार्क के आधार पर परिसर में एक तेंदुआ होने की पुष्टि होती है। हालांकि कैट परिसर से लगी कालोनियों में दूसरे दिन भी वनकर्मियों ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी। प्रदेशभर में तेंदुओं की संख्या बढ़ी है। 2022 की गणना के आधार पर 3907 तेंदुए मिले हैं। यह आंकड़ा 2018 की तुलना में 486 अधिक है। वैसे अकेले इंदौर वनमंडल में तेंदुओं की संख्या में जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है। इंदौर, चोरल, महू और मानपुर में मिलकर 70 तेंदुए हो चुके हैं। इनके संरक्षण की दिशा में कई सामाजिक संस्थाएं काम करने में लगी हैं।
रहवासी इलाकों की तरफ बढ़ा रूख
जंगल को खत्म कर शहर का तेजी से विकास किया जा रहा है। यह स्थिति देश के अधिकांश राज्यों में देखी जा सकती है। जहां विकास की वजह से जंगल का दायरा सिमटने लगा है। हालत यह है कि जंगल से सटकर कालोनियां और टाउनशिप काटी जा रही है।
जानवरों के रहने की जगह कम होने से इनका रूख अब रहवासी इलाकों की तरफ होने लगा, क्योंकि जंगल में पानी और भोजन खत्म हो चुका है। यही वजह है कि सालभर में रहवासी इलाकों में तेंदुए का मूवमेंट देखा गया। जैसे महू सैन्य परिसर, इंफोसिस-टीसीएस, आइआइटी परिसर, सिल्वर स्प्रिंग सहित कई इलाकों में रहा।
जारी रहेंगी सर्चिंग
आरआर कैट परिसर में दूसरे दिन भी सर्चिंग की गई। साथ ही पिंजरे लगा दिए हैं। बुधवार को कुछ स्थानों पर नाइट विजन व ट्रैप कैमरे लगाएंगे। इसके चलते तेंदुए की मौजदूगी का पता लग सकेगा।
-योगेश यादव, रेंजर, रालामंडल अभयारण्य

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 12 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले