कारोबारी के बेटे को लूटकर लक्जरी कार से भागा था रिसोर्ट मालिक का बेटा
चोरल डेम पर हुई लूट की साजिश भाजपा नेता की बेटी आलिया और रिसोर्ट मालिक के बेटे मिशप्रीत ने रची। उन्होंने प्रेमी रूद्रांश को लूट के लिए बुलाया, जहां उसे पीटकर और पिस्टल से धमकाकर सोने के आभूषण व मोबाइल लूट लिए।
चोरल डेम पर हुई लूट की साजिश भाजपा नेता की बेटी आलिया और रिसोर्ट मालिक के बेटे मिशप्रीत ने रची। उन्होंने प्रेमी रूद्रांश को लूट के लिए बुलाया, जहां उसे पीटकर और पिस्टल से धमकाकर सोने के आभूषण व मोबाइल लूट लिए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूटी गई सामग्री बरामद की।
चोरल डेम लूट में भाजपा नेता की बेटी शामिल।
युवती ने रिसोर्ट मालिक के बेटे से साजिश की।
लूट के दौरान रूद्रांश को पीटा, पिस्टल भी अड़ाई।
महू/इंदौर। चोरल डेम के पास हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। भाजपा नेता की बेटी ने रिसोर्ट मालिक के बेटे के साथ षड़यंत्र रचा था। वह कारोबारी के बेटे को सबक सिखाना चाहती थी। युवती उसको पिकनिक स्पॉट पर ले गई और साजिश के तहत हमला कर लूट लिया। वारदात में शेफ, चौकीदार लिप्त पाए गए है। वारदात के बाद आरोपी ऑडी कार से भागे थे। पुलिस ने सोने के आभूषण,पिस्टल,कार बरामद कर ली है। एसपी (ग्रामीण) हितिका वासल के मुताबिक, आरोपित युवती आलिया पुत्री शेख मसरूर हसन निवासी गुलजार कालोनी माणिकबाग और मिशप्रिंत सिंह उर्फ स्मार्टी पुत्र हेमेंद्र संदु निवासी दिलीप सिंह कॉलोनी मरीमाता एक दूसरे से प्रेम करते हैं। फरियादी रूद्रांश अजय मिश्रा(भोपाल) की आलिया से इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी थी।रूद्रांश युवती से प्रेम करने लगा था। रिसोर्ट संचालक हेमेंद्र के बेटे स्मार्टी ने रूद्रांश को सबक सीखाने के लिए लूट का षड़यंत्र रचा। उसने आलिया के माध्यम से रुद्रांश को चौरल डेम बुलाया। साजिश के तहत रात आलिया और रुद्रांश रात 2 बजे डेम पहुंच गए। आलिया कहा था कि वह कार से उल्टियां करने के बहाने उतरेगी। जैसे ही आलिया कार से बाहर आई मिशप्रीत और उसके साथियों ने डंडों से रूद्रांश को पीटना शुरु कर दिया। पिस्टल भी अड़ा दी। रूद्रांश से सोने की चेन,अंगूठी, घड़ी मोबाइल लूट ली। जान बचाने के लिए रुद्रांश वहां से भागा।
इंदौर से बाहर जा रहे थे आरोपी
आलिया प्रेमी मिशप्रित के साथ भाग गई। दोनों शहर से बाहर भागने की फिराक में थे। पुलिस ने हेमेंद्र और शेख मसरुर को हिरासत में ले लिया।उनके माध्यम से लोकेशन निकाली और दोनों को जामगेट से महेश्वर जाते समय पकड़ लिया। आरोपित आलिया, मिशप्रीत उर्फ स्मार्टी के साथ, चोरल रिजोर्ट के चौकीदार संजय पुत्र मानसिंह डाबर निवासी बडी जाम, विशाल पुत्र दयाराम डाबर निवासी बडी जाम और आदित्य परासर पुत्र राकेश परासर निवासी सुदामा नगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त आडी कार टीएन 23सीई4141, डंडे, लूटी गई सोने की चेन, तीन अंगूठी, मोबाइल, पिस्टल जब्त की।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 घंटा पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले