इंदौर में 7 ट्रेवल्स एजेंसियों के ऑफिस सील, 6 बसें की जब्त, लंबी दूरी की बस ऑपरेटरों पर सख्ती
यह पहली बार था जब हंस ट्रेवल्स के कार्यालय पर प्रशासन की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी।
यह पहली बार था जब हंस ट्रेवल्स के कार्यालय पर प्रशासन की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। इसके अलावा अशोक ट्रेवल्स, मुलातानी सोना ट्रेवल्स, एसकेटी ट्रेवल्स, सिटी लिंक ट्रेवल्स, शताब्दी ट्रेवल्स और सिटीजन ट्रेवल्स पर कार्रवाई की गई।
लंबी दूरी की बसों का शहर में रूकेगा प्रवेश।
संचालकों को एक माह का दिया था समय।
कलेक्टर द्वारा गठित समिति ने की कार्रवाई।
इंदौर। लंबी दूरी की बसों का संचालन शहरी सीमा के बाहर से करने के लिए ट्रेवल्स संचालकों को एक माह का समय दिया था। तय अवधि के बाद भी बसों का संचालन बाहर से नहीं करने पर गुरुवार को प्रशासन द्वारा गठित समिति द्वारा कार्रवाई की गई। इसमें सात ट्रेवल्स के कार्यालय सील किए गए और छह बसों को जब्त किया गया।
कलेक्टर आशीष सिंह ने तीन दिन की मोहलत दी
सुबह कार्रवाई के बाद बस संचालकों ने शहर के बाहर से बस संचालन का लिखित आश्वासन दिया, तो प्रशासन ने शाम को इनके कार्यालय खोल दिए। कलेक्टर आशीष सिंह ने बसों को बाहर से संचालित करने के लिए तीन दिन की मोहलत दी है।
शहर में यातायात सुगमता के लिए लंबी दूरी की बसों को शहर से बाहर किया जाना है। जिला प्रशासन द्वारा विगत दिनों शहर में अवैध बस स्टैंड और बसों के संचालन पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों की समिति गठित की थी।
बस संचालकों के कार्यालय सील कर दिए
समिति ने गुरुवार को छोटी ग्वाल टोली और साउथ तुकोगंज क्षेत्र में कार्रवाई कर बस संचालकों के कार्यालय सील कर दिए। एसडीएम धनश्याम धनगर ने बताया कि सात बस संचालकों के कार्यालय पर कार्रवाई की गई। उक्त ट्रेवल्स के संचालकों को एक माह में शहर के बाहर से संचालन करने के निर्देश दिए थे। समय पूरा होने के बाद भी बसों का संचालन शहर से किया जा रहा था।
बसों से जुर्माना वसूला गया
आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि जब्त की गई छह बसों से 60 हजार रुपये जुर्माना वसूलकर छोड़ा गया। हंस ट्रेवल्स पर पहली बार कार्रवाईसाउथ तुकोगंज स्थित ढक्कनवाला कुआ के पास संचालित हंस ट्रेवल्स द्वारा बस स्टैंड संचालित किया जाता है। यहां पर दिनभर बसों का आना जाना लगा रहता है।
पिकअप पाइंट भी करने होंगे बंद
लंबी दूरी की बसों का शहर में प्रवेश पूरी तरह से बंद होगा। इसके अलावा रिंग रोड और एबी रोड के पिकअप पाइंट भी बंद करने होंगे। लगैज की बुकिंग भी शहरी सीमा में नहीं होगी। शहर में ट्रेवल्स सिर्फ अपने बुकिंग कार्यालय ही संचालित कर सकेंगे और यात्रियों को वाहन से बायपास तक कार्यालय पहुंचाना होगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले