देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

कारोबारी के घर से आधा किलो सोना और लाखों रुपये चोरी, अध‍िकारी बोले-मुंह बंद रखना, वरना पुलिस की बदनामी होगी

पुलिस बुलाई तो तीन बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए। टीआइ केपी यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर आए और देर रात एफआइआर लिखी। पुलिस ने पीड़ित से कहा कि किसी को घटना की जानकारी मत देना।

Abhishek Raghuvanshi28 फरवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • पुलिस बुलाई तो तीन बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए। टीआइ केपी यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर आए और देर रात एफआइआर लिखी।
  • पुलिस ने पीड़ित से कहा कि किसी को घटना की जानकारी मत देना।
  • तीन बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए।
  • एफआइआर में चोरी (मश्रुका) गए माल का जिक्र नहीं किया।

इंदौर । कुछ दिन पहले ही शहर में हुई डकैती के बाद पुलिस ने शहर की सुरक्षा के तमाम दावे किए थे, लेकिन हकीकत यह है कि अपराधी बेखौफ हैं। अपराध रोकने में नाकाम पुलिस अब घटनाओं को दबाने में लगी है। कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित एवर साइन कालोनी (अग्रवाल नगर) स्थित विनायक एन्क्लेव में नकाबपोश बदमाशों ने रेत कारोबारी राज चौहान के घर का दरवाजा तोड़ा और करीब आधा किलो सोना, मूर्तियां और लाखों रुपये चुरा लिए।

देर रात एफआइआर लिखी
राज ने सोमवार दोपहर पुलिस बुलाई तो तीन बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए। टीआइ केपी यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर आए और देर रात एफआइआर लिखी। राज से कहा कि मामला गंभीर है। क्षेत्र में घटनाएं (लूट-डकैती) बढ़ रही हैं। आप अभी किसी से जिक्र मत करना। पुलिस की बदनामी हो जाएगी। एफआइआर में चोरी (मश्रुका) गए माल का जिक्र नहीं किया। फारेंसिक अफसरों ने कहा-चोरों ने हल्के हाथ से काम किया है। दीवार और दराजों पर निशान नहीं छोड़े। पुलिस अब सड़क किनारे रहने और डेरे वालों से पूछताछ कर रही है।

बायपास से दीवार कूदकर घुसे बदमाश
मंगलवार को पुलिस ने इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाले तो तीन बदमाश आरव अपार्टमेंट की दीवार से कूदते नजर आए। आरोपितों ने टामी से दरवाजा तोड़ा और बेडरूम में बनी अलमारी के दराज से पूरी ज्वैलरी निकाल ली। खाली बाक्स बेड पर छोड़े और ज्वैलरी बैग में भर ली। आरोपितों ने मूर्तियां भी चुराई हैं। किचन में रखे बिस्किट खाए, कोल्ड ड्रिंक भी पी और साथ ले गए। पोर्च में खड़े स्कूटर, बाइक और दो लक्जरी कारों की चाबियां भी ले गए।

डीसीपी बोले-किसी से जिक्र न हो
राज का रेत का कारोबार है। वे छोटा उदयपुर (गुजरात) गए थे। पत्नी एकता का रिंग रोड पर सैलून है। 25 फरवरी को वह स्टार चौराहा पर रहने वाली छोटी बहन के घर रुक गई थी। बदमाशों ने सूना घर देखा और सेंध लगा दी। 25 फरवरी को पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता खुद रात में पुलिसवालों की मुस्तैदी जांच रहे थे। डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी भी थाना प्रभारियों के साथ अपने-अपने इलाकों में चैकिंग कर रहे थे। उसी रात चोर दो इमारतों में घुसे और वारदात कर निकल भी गए। जोन-2 के डीसीपी अभिषेक आनंद को खबर मिली तो सबसे पहले ये निर्देश दिए घटना लीक नहीं होना चाहिए। इस घटना की पुलिस कंट्रोल रूम पर दी जाने वाली सूचना (डीएसआर) में भी जिक्र नहीं किया।

एक और चोरी, लेकिन एफआइआर में सामान के मूल्य का उल्लेख नहीं
लसुड़िया थाना क्षेत्र में भी बैंक अफसर पारस जैन के घर में चोरी की वारदात हुई है। पुलिस ने एफआइआर में चोरी गए सामान के मूल्य का उल्लेख नहीं किया है। घटना सैटेलाइट जंक्शन की है। सुभि जैन ने चोरी की रिपोर्ट लिखवाई है। सुभि के भाई बैंक मैनेजर हैं। वे मुंबई गए थे। सुभि भी गांव चली गई है। चोर घर का ताला तोड़कर सोने के आभूषण, बिस्किट और करीब चार लाख रुपये चुरा कर ले गए। जैन के मुताबिक आभूषणों की कीमत करीब चार लाख रुपये है। आरोपित घर में खड़ी बाइक भी ले गए। चोरों ने कालोनी में एक अन्य सूने घर में भी ताला तोड़ा है। परिवार वाले बाहर गए हुए हैं।
होली तक चोरों का सीजन

(एडिशनल पुलिस कमिश्नर मनोज श्रीवास्तव से बात)
सवाल
: शहर में चोरी-लूट की घटनाएं रुक नहीं रही हैं?
जवाब: गश्त बढ़ा दी है। काम्बिंग भी करवा रहे हैं। इन दिनों घटनाएं बढ़ती हैं। होली के आसपास धार-झाबुआ जिले के युवाओं के पास कोई काम नहीं होता है। कालोनियों में काम करने वाले मजदूर रिश्तेदारों के यहां आकर रुकते हैं और वारदात कर निकल जाते हैं।
सवाल : पुलिस व्यवस्थित गश्त क्यों नहीं कर रही?
जवाब: बल की कमी है। एक-एक सिपाही के पास 20-20 कालोनियों की जिम्मेदारी रहती है।
सवाल : सीसीटीवी फुटेज मिलने पर भी आरोपित नहीं मिलते?
जवाब: लोगों को जिम्मेदार होना पड़ेगा। सीसीटीवी कैमरे तो लगा रखे हैं लेकिन बाहर की तरफ नहीं लगाते। सड़क से फुटेज न मिलने से पुलिस को दिक्कत आती है।

  • पुलिस की पकड़ से दूर गुनाहगार
  • 10 फरवरी को कनाड़िया थाना थाना के सामने बैंड संचालक वकील दांगी के घर में डकैती हुई। पुलिस इस मामलें में खाली हाथ है।
  • लसूडिया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मीनगर में डा. पूजा गुप्ता और शामिला से बदमाशों ने चेन लूटी। पुलिस आरोपितों को नहीं पकड़ पाई है।
  • लंदन विलाज में इंडियन आइल कार्पोरेशन के मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह के घर हुई डकैती में अब तक आरोपित नहीं पकड़े गए।
  • महालक्ष्मीनगर में ठेकेदार विनोदसिंह की लक्जरी कार चुराने वाले आरोपित अभी तक फरार हैं।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑