कम उम्र में ही घर छोड़ रहीं लड़कियां…इंटरनेट मीडिया व माता-पिता की अनदेखी कारण, इंदौर में आईपीएस अधिकारी ने की केस स्टडी
केस स्टडी में पता चला है कि ऑनलाइन दोस्ती के बाद लड़कों के साथ चली जाने वाली केवल पांच प्रतिशत लड़कियां ही करती हैं शादी, बाकी हकीकत देख उल्टे पांव लौट आती हैं।
केस स्टडी में पता चला है कि ऑनलाइन दोस्ती के बाद लड़कों के साथ चली जाने वाली केवल पांच प्रतिशत लड़कियां ही करती हैं शादी, बाकी हकीकत देख उल्टे पांव लौट आती हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्टडी रिपोर्ट के जरिए पुलिस के काम में आसानी होगी। पुलिस जागरूकता अभियान भी आरंभ करेगी।
1200 से अधिक केस डायरियों पर अधिकारी ने की स्टडी।
केस स्टडी के दौरान सामने आई चौंकाने वाली जानकारियां।
आईपीएस अधिकारी कृष्ण लालचंदानी ने की केस स्टडी।
इंदौर। इंदौर में कम उम्र में ही लड़कियों द्वारा माता-पिता का घर छोड़ने को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है। आइपीएस अधिकारी द्वारा 1200 से अधिक केस की स्टडी में सामने आया है कि इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अनजान लड़कों से दोस्ती के बाद कई लड़कियां कम उम्र में बहक जाती हैं और घर छोड़ देती हैं। माता-पिता द्वारा उनकी अनदेखी भी इसका एक कारण है।
रिपोर्ट कहती है…
जो माता-पिता कामकाजी होने के कारण बच्चियों पर ध्यान नहीं देते, वे बच्चियां जल्दी लड़कों के संपर्क में आ जाती हैं।
इंस्टाग्राम, फेसबुक पर लड़कों से दोस्ती हो जाती है। रील देखकर रियल लाइफ को भूल जाती हैं।
कैलोद हाला, लसूड़िया मौरी, बाणगंगा जैसे क्षेत्र में सैकड़ों परिवारों में पति-पत्नी कारखाना, निर्माण कंपनी में काम करते हैं। उनकी बच्चियां भी घरों से गई हैं।
माता-पिता की निगरानी न होने के कारण सहेली के माध्यम से बहकावे में आकर ये लड़कों के संपर्क में आ जाती हैं।
एकल परिवार भी ऐसा होने की एक बड़ी वजह है।
इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती के बाद ये जिन लड़कों के साथ जाती हैं, उनमें से केवल पांच प्रतिशत ही विवाह करके घर बसा पाती हैं। शेष 95 प्रतिशत लड़कियां लड़के की वस्तुस्थिति देखकर उल्टे पांव माता-पिता के घर लौट आती हैं। यह स्टडी रिपोर्ट आईपीएस अधिकारी कृष्ण लालचंदानी ने जांच-पड़ताल के बाद तैयार की है। पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता ने सोमवार को नगरीय सीमा के अफसरों के समक्ष इस रिपोर्ट को देखा और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश जारी किए।
तीन साल के डाटा पर की गई स्टडी
एसीपी (विजयनगर) ने तीन वर्ष (2022, 2023 व 2024 अब तक) के डाटा पर स्टडी की
1200 से केस डायरियों का अवलोकन कर विश्लेषण किया।
अपह्नत लड़की, अपहरणकर्ता लड़के तथा दोनों के स्वजन से बात की।
घर छोड़ जाने वालीं 90 प्रतिशत लड़कियां 12 से 18 वर्ष की।
बाणगंगा, चंदननगर, आजादनगर, राजेंद्रनगर, द्वारकापुरी, एरोड्रम, हीरानगर, भंवरकुआं व राऊ थाने ऐसे मामलों के हाट स्पाॅट हैं।
छोटी ग्वालटोली, सराफा, सेंट्रल कोतवाली, पंढरीनाथ, एमजी रोड थानों में कम प्रकरण दर्ज हुए।
ज्यादातर लड़कियां बाहरी चकाचौंध और लुभावने वादों के कारण घर से गई थीं।
कथित प्रेमी की खराब आर्थिक स्थिति, रहन-सहन व घर की स्थिति देख ज्यादातर लौट आईं।
गुम लड़कियां आसानी से मिल गईं। आंकड़ों में 93 प्रतिशत को बरामद करना दर्शाया है।
मोबाइल के कारण एक सप्ताह में ही पुलिस ने उन्हें ढूंढ लिया।
ज्यादातर लड़कियां गुजरात, मंडीदीप, पीथमपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में पाई गईं।
घटनाएं रोकने के लिए की गई केस स्टडी
डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक स्टडी नाबालिग लड़कियों के अगवा/गुम होने की घटनाएं रोकने के लिए की गई है। इसके लिए नगरीय सीमा के वर्ष 2022, 2023 और 2024 के आंकड़े निकाले गए। इनमें से 1200 से ज्यादा केस डायरियों का अवलोकन किया, जो अपहरण और दुष्कर्म से संबंधित थीं। इनमें 12 वर्ष की बच्चियां भी शामिल हैं, जिनकी युवकों से इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। चौंकाने वाला आंकड़ा उन लड़कियों का है, जो प्रेम विवाह करने में असफल रहीं। रिपोर्ट के मुताबिक केवल पांच प्रतिशत लड़कियों ने घर बसाया, शेष वस्तुस्थिति से सामना होने पर लौट आईं।
हाट स्पाट चिह्नित कर शुरू करेंगे जागरूकता अभियान
इस स्टडी रिपोर्ट से पुलिस का काम काफी आसान हो जाएगा। पहले कॉलेज, हॉस्टल से गुम होने की धारणा थी, लेकिन अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। पुलिस हाट स्पाॅट चिह्नित कर ऐसे क्षेत्रों में जागरूकता अभियान शुरू करेगी। लड़कियां जिन युवकों के साथ गईं, उनमें से कईं युवकों ने बताया कि उन्हें कानून की जानकारी नहीं थी।
अमित सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था)

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले