ऑटो में छह सवारी बैठाना पड़ा महंगा, एक यात्री का पैर कटा, अब भरना होगा 16 लाख रुपये हर्जाना
इंदोर में एक ऑटो ड्राइवर ने नियमों को ताक पर रखते हुए क्षमता से अधिक सवारियां बैठा लीं। इसके चलते अंदर बैठे एक यात्री को अन्य वाहन से टकराने पर पैर में गंभीर चोट आई। ड्राइवर के खिलाफ कोर्ट में क्लेम केस किया गया।
इंदोर में एक ऑटो ड्राइवर ने नियमों को ताक पर रखते हुए क्षमता से अधिक सवारियां बैठा लीं। इसके चलते अंदर बैठे एक यात्री को अन्य वाहन से टकराने पर पैर में गंभीर चोट आई। ड्राइवर के खिलाफ कोर्ट में क्लेम केस किया गया। कोर्ट ने उस पर 15 लाख से अधिक का हर्जाना लगाया है।
कोर्ट ने कहा बीमा शर्तों का उल्लंघन हुआ है।
बीमा कंपनी भुगतान के लिए जिम्मेदार नहीं है।
एक यात्री को अन्य वाहन से टकराने पर आई चोट।
इंदौर। ऑटो रिक्शा में निर्धारित संख्या से ज्यादा सवारी बैठाना रिक्शा स्वामी को महंगा पड़ गया। एक अन्य वाहन से हुई टक्कर में ऑटो रिक्शा में बैठे मनसाराम नामक व्यक्ति को गंभीर चोट आई। उसका एक पैर जांघ के पास से काटना पड़ा। इसी तरह एक अन्य सवारी चंपाराम को भी चोट आई। दोनों ने ऑटो का बीमा करने वाली कंपनी और ऑटो स्वामी के विरुद्ध न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत कर क्षतिपूर्ति दिलाने की गुहार लगाई।
बीमा कंपनी की ओर से एडवोकेट राजेश चौरसिया ने कोर्ट को बताया कि दुर्घटना के वक्त ऑटो रिक्शा में छह लोग सवार थे, जबकि उसमें चालक सहित अधिकतम चार लोगों को बैठने की अनुमति है।
इस तरह से ऑटो स्वामी द्वारा निर्धारित संख्या से अधिक सवारी बैठाकर बीमा शर्तों का उल्लंघन किया है।
तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने बीमा कंपनी को भुगतान के दायित्व से मुक्त कर दिया।
कोर्ट ने मंसाराम के पक्ष में 15 लाख 68 हजार और चंपाराम के पक्ष में 52 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति निर्धारित की है। इस राशि का भुगतान ऑटो स्वामी को करना होगा।
कुंभ स्पेशल ट्रेन की सीटे खाली
प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ मेला के लिए पश्चिम रेलवे कुंभ स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है।
इस 22 जनवरी से चलने वाली इस ट्रेन की बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन अधिकांश सीटें रिक्त ही हैं।
रतलाम मंडल द्वारा महू-बलिया कुंभ स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 जनवरी से शुरू कर रहा है।
यह ट्रेन 22, 25 जनवरी और 8 व 22 फरवरी को महू से बलिया के बीच चलेगी।
21 दिसंबर से इस ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। महू-बलिया और बलिया-महू स्पेशल ट्रेन में अधिकांश सीटें खाली ही है।
यह ट्रेन महू से 1.45 बजे इंदौर से चलकर अलगे दिन सुबह 10.10 बजे प्रयागराज व शाम 7.15 बजे बलिया पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन 23, 26 जनवरी, 9 व 23 फरवरी को बलिया से रात 11.45 बजे चलकर सुबह 10.20 बजे प्रयागराज और तीसरे दिन सुबह 5.30 बजे महू पहुंचेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 14 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 14 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले