इस बार हर स्टूडेंट पर होगी सीसीटीवी कैमरे की नजर, सीबीएसई ने जारी की गाइडलाइन
सीबीएसई ने अगले साल के शुरू में होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं (CBSE 10th 12th Exam 2025) की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड ने परीक्षा केंद्र को लेकर गाइडलाइन जारी की है।
सीबीएसई ने अगले साल के शुरू में होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं (CBSE 10th 12th Exam 2025) की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड ने परीक्षा केंद्र को लेकर गाइडलाइन जारी की है। उन्हीं स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, जहां अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे।
फरवरी 2025 में होना हैं बोर्ड परीक्षाएं
स्टूडेंट्स कर रहे डेटशीट का इंतजार
पहली बार सीसीटीवी की अनिवार्यता
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2025 से शुरू होने जा रही हैं। अभी तक डेटशीट जारी नहीं हुई है, लेकिन परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी हैं। इसके अनुसार, बोर्ड परीक्षा में इस बार परीक्षार्थी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा देंगे। उन्हीं स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, जहां हर एक कक्ष में उच्च क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा लगा होगा।
पेपर लीक की आशंका के बाद CCTV की अनिवार्यता
अब तक सीबीएसई ने परीक्षा केंद्र के कक्ष में सीसीटीवी कैमरे की अनिवार्यता नहीं की थी। पिछली कुछ परीक्षाओं में हुए पेपर लीक को देखते हुए इस तरह का निर्णय लिया गया है।
सीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। पिछले सप्ताह बोर्ड ने मुख्य परीक्षाओं को लेकर दिशा निर्देश जारी किए है।
परीक्षा केंद्र उन्हीं स्कूलों को बनाया जाएगा, जहां हर एक परीक्षा कक्ष में उच्च गुणवत्ता का सीसीटीवी कैमरा लगा होगा। इससे नकल करने वाले परीक्षार्थियों की धरपकड़ भी होगी।
CBSE Guideline: चप्पे-चप्पे पर होगी नजर
गाइडलाइन के अनुसार, परीक्षा कक्ष के साथ ही प्रवेश द्वार, निकास द्वार और परीक्षा डेस्क को कवर करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। कैमरों को इस तरह से लगाया जाए कि सभी छात्र पूरे समय सीसीटीवी की निगरानी में रहे। केंद्र पर सभी छात्रों और कर्मचारियों को इन कैमरों की उपस्थिति के बारे में पहले से सूचित किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर भी नोटिस भी चस्पा करना होगा।
हर एक परीक्षार्थी की होगी निगरानी
निर्देश में कहा गया है कि हर एक परीक्षा हाल में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य रहेगा। कैमरों की क्वालिटी ऐसी हो तो कि उन्हें जरूरत होने पर जूम कर किसी एक परीक्षार्थी की निगरानी की जा सकें। कैमरे बड़े क्षेत्रों को कवर करने और सभी डेस्क और बैठने की व्यवस्था को कवर कर सकें।
साथ ही कम रोशनी में भी बेहतर कवरेज कर सकें। कैमरे डीवीआर या एनवीआर से जुड़े रहे। इसके साथ ही हार्ड ड्राइव अधिक क्षमता की होना चाहिए, ताकि रिकार्डिंग अधिक समय तक सहेजी जा सके। इसके साथ ही फुटेज को देखने के लिए बेहतर क्वालिटी का मानिटर होना चाहिए।
यह भी करना हाेगा
परीक्षा परिणाम के दो माह तक रिकार्डिंग रखना होगी।
10 कमरों पर एक निरीक्षक की नियुक्ति करना होगी।
परीक्षा के दौरान निरीक्षक सीसीटीवी की निगरानी करेंगे।
गड़बड़ होने तुरंत केंद्राध्यक्ष को रिपोर्ट करना होगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले