इंदौर में रानी सराय से हटेंगे पुलिस दफ्तर:वीआईपी रोड पर शिफ्ट होंगे तीनों डीसीपी ऑफिस; संवेदनशील इलाके कनेक्ट होंगे
लंबे समय से पुलिस विभाग की पहचान रहा रानी सराय (पुराना पुलिस कंट्रोल रूम) का ऑफिस जल्द रीगल तिराहे से वीआईपी रोड पर शिफ्ट होगा। मुख्यालय ने वहां मौजूद सहकारी प्रशिक्षण केंद्र की 4 एकड़ जमीन मांगी है।
लंबे समय से पुलिस विभाग की पहचान रहा रानी सराय (पुराना पुलिस कंट्रोल रूम) का ऑफिस जल्द रीगल तिराहे से वीआईपी रोड पर शिफ्ट होगा। मुख्यालय ने वहां मौजूद सहकारी प्रशिक्षण केंद्र की 4 एकड़ जमीन मांगी है। इसके पास ही बटालियन की 1 एकड़ जमीन भी है। यहां तीन डीसीपी के दफ्तर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही मेट्रो की बाधा में आ रहे विजय नगर और मल्हारगंज थाने भी दूसरी जगह शिफ्ट होंगे।
अगले 50 साल की जनसंख्या, अपराधों और पुलिस फोर्स को देखते हुए विभाग ने जिला योजना समिति के साथ बड़ी प्लानिंग की है। इसके तहत साइबर अपराधों के रोकने के लिए पश्चिम इंदौर में नया थाना बनाया जाएगा। वहीं, 2028 सिंहस्थ के लिए उज्जैन रोड पर इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर भी बनने वाला है। अभी पुलिस के 35 थाने हैं, जो बढ़कर 50 हो जाएंगे। इसके लिए पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में 20 जगह जमीनें मांगी है। समीति के हस्तक्षेप से अधिकांश पर जगहों के लिए सहमती बन चुकी है।
संवेदनशील इलाके होंगे कनेक्ट
वीआईपी रोड से तीन संवेदनशील इलाके जोन-4 का चंदन नगर और जोन-1 के मल्हारगंज और सदर बाजार कनेक्ट होंगे। इसलिए यहां जोन-1 डीसीपी, बाणगंगा के नजदीक होने से जोन-3 डीसीपी और क्राइम ब्रांच डीसीपी के दफ्तर होंगे। यहीं से वीआईपी मूवमेंट पर नजर रखी जा सकेगी।
ये जगह मांगी पुलिस ने
इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के लिए उज्जैन रोड पर {डीआरपी लाइन के लिए जूनी इंदौर कस्बे में
विजय नगर थाने के लिए कबीट खेड़ी में {रोबोट चौराहा यातायात नियंत्रण केंद्र के लिए खजराना में
खजराना पुलिस लाइन के लिए ग्राम खजराना में {पुलिस लाइन और थाने के लिए राऊ या बायपास पर।
यातायात नियंत्रण केंद्र के लिए पीपल्याहाना, रिंग रोड के साथ ही धरमपुरी और लसूड़िया मोरी में।
थाने और पुलिस लाइन के लिए धार रोड पर ग्राम बांक में।
लवकुश चौराहा थाने के लिए भंवरासला में। {महालक्ष्मी नगर नए थाने के लिए निपानिया में।
यह भविष्य की प्लानिंग
हमने 20 से ज्यादा जगहों पर जमीनें मांगी है। मेट्रो की बाधा और भविष्य को देखते हुए यह प्लानिंग की गई है। परमिशन आते ही निर्माण शुरू हो जाएंगे। -मनोज श्रीवास्तव, एडिशनल पुलिस कमिशनर, मुख्यालय
साइबर का नया थाना सलका खेड़ी में बनाने की योजना
अभी इंदौर पुलिस के पास एक भी साइबर थाना नहीं है। डिजिटल अरेस्ट सहित अन्य साइबर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस पश्चिम इंदौर में एक साइबर थाना बनाने वाली है। इसे सलका खेडी (मल्हारगंज) में बनाना प्रस्तावित है। बेटमा और चंदन नगर थाने के बीच की दूरी काफी दूर होने से बांक में नया थाना बनेगा। बाणगंगा इलाका बड़ा होने से लवकुश चौराहे पर नया थाना प्रस्तावित है। लसूड़िया, खजराना और विजय नगर का हिस्सा तोड़कर महालक्ष्मी नगर को नया थाना बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले