इंदौर में महिला को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म:सहेली ने वीडियो बनाया; मदद के बहाने होटल संचालक ने की वारदात
इंदौर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी और उसकी महिला मित्र ने पीड़िता को जबरदस्ती शराब पिलाई। रेप किया। जिसका वीडियो भी बनाया गया। फिर संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा।

इंदौर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी और उसकी महिला मित्र ने पीड़िता को जबरदस्ती शराब पिलाई। रेप किया। जिसका वीडियो भी बनाया गया। फिर संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने अपने एक रिश्तेदार को पूरी घटना बताई। तब विजयनगर थाने में शिकायत की।
34 साल की महिला की शिकायत पर आरोपी पुरुषोत्तम उपाध्याय पर रेप, ब्लैक मेलिंग और धमकाने की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पुरुषोत्तम रेस्टोरेंट का संचालन करता है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद मदद करने के बहाने पुरुषोत्तम ने उससे संपर्क बढ़ाया था।
पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को बताया-
साल भर पहले मेरी गुजरात की एक दोस्त इंदौर आई थी। उसने पुरुषोत्तम से पहचान कराई। पुरुषोत्तम को पता लगा कि मेरे पति नहीं है तो उसने कहा कि तुम्हारे बच्चे छोटे हैं। अगर किसी तरह की मदद करूं तो इंकार मत करना। इसके बाद बार कोड लेकर उसने कई छोटी-मोटी मदद की। वह हर माह बच्चों को कपड़े और चाकलेट वगैरह दिलाने की बात करते हुए दो-तीन हजार रुपए डाल देता था।
कई बार साथ ले गया, इसलिए भरोसा आ गया
पीड़िता ने बताया कि पुरुषोत्तम कई बार रेस्टोरेंट और अन्य जगह ले गया। लेकिन, कभी गलत नहीं किया। इसलिए उस पर विश्वास हो गया। कुछ दिन पहले पुरुषोत्तम ने गुजरात की दोस्त के साथ रेडिसन के सामने एक होटल पर खाने की बात कही। कहा कि वहां से मूवी देखने चलेंगे। मैं अपनी सहेली के साथ पहुंची।
वहां कमरे में पुरुषोत्तम और सहेली शराब पीने लगे। काफी देर हो गई। मैंने घर का कहकर मूवी देखने से इंकार कर दिया। उठकर जाने लगी तो सहेली गुस्सा हो गई। उसने फोन छीन लिया। कहने लगी कि दोस्त को एक साल से लटकाया हुआ है। इतना खर्च करता है। लेकिन, उसने छूने तक नहीं दिया।
जबरन नशा करवाया, सहेली ने वीडियो बनाया
इसके बाद अंकिता और पुरुषोत्तम ने जबरदस्ती नशा करवाया। पुरुषोत्तम ने यहां सबंध बनाए। फिर सहेली ने वीडियो बनाया। दोनों ने कहा कि अब यह किसी से कुछ कहने लायक नहीं है। इसके बाद रात में घर छोड़कर चले गए। काफी परेशान होने के बाद दोस्त से इस बारे में बात की। वह पुरुषोत्तम के रेस्टोरेंट लेकर पहुंचे। यहां वीडियो डिलीट करने को लेकर बात कही।
तब पुरुषोत्तम ने कहा कि उसके पास कोई वीडियो नहीं है। इसके बाद उसने कहा कि तुम मेरे रेस्टोरेंट के सीसीटीवी में आ गए हो। ज्यादा कुछ किया तो पुलिस केस में फंसा दूंगा।
पीड़िता ने बताया- आरोपी ने मोबाइल पर कई एसएसएम किए। इसके बाद गंदे वीडियो भेजे। वहीं सुसाइड की धमकी दी और कहा कि अगर पुलिस में गई तो वह भी उसे इन सब सबूतों से फंसवा देगा। परेशान होकर पीड़िता ने गुरुवार को मामले में केस दर्ज कराया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 14 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 14 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले