इंदौर में मस्जिद पर लगा गजवा-ए-हिंद का पोस्टर, भाजपा विधायक के बेटे ने सोशल मीडिया पर किया शेयर
भाजपा विधायक मालिनी गौड के बेटे और हिंद रक्षक के एकलव्य सिंह गौड़ ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। उन्होंने इसमें लिखा है कि इंदौर के कागदीपुरा की एक मस्जिद में गजवा- ए-हिंद का पोस्टर लगा है।

भाजपा विधायक मालिनी गौड के बेटे और हिंद रक्षक के एकलव्य सिंह गौड़ ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। उन्होंने इसमें लिखा है कि इंदौर के कागदीपुरा की एक मस्जिद में गजवा- ए-हिंद का पोस्टर लगा है। उन्होंने सवाल उठाया है कि इस तरह के पोस्टर लगाने की अनुमति आखिर किसने दी है?
इंदौर। छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अभी भी शांत होता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो विधायक के पुत्र संस्था हिंद रक्षक के एकलव्य सिंह गौड़ ने साझा करते हुए लिखा- इंदौर के कागदीपुरा क्षेत्र में एक मस्जिद पर लगा गजवा-ए-हिंद के आतंक को दर्शाता पोस्टर प्रशासन की शांति व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहा है। जिहादी मानसिकता द्वारा शहर को आतंकित करने के मंसूबों से लगाए गए इस पोस्टर की अनुमति आखिर किसने दी? प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। गौड़ ने बताया कि कागदीपुरा की मस्जिद पर पोस्टर लगा हुआ है, जिसमें युद्ध का दृश्य दिखाया गया है।
यह चेतावनी है
इसमें सामने की तरफ सेना बताई है जो भगवा झंडे लिए हुए है। यह सनातन धर्म को चेतावनी है। इसके खिलाफ ही युद्ध बताया गया है। साथ ही बताया कि इस्लाम में विश्व को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक दारुल इस्लाम, यह वह दुनिया है जिसमें सभी व्यक्ति इस्लाम को स्वीकारें। जहां दारुल इस्लाम नहीं है, वहां ये फतह करना चाहते हैं, जिसे दारुल हरब कहा जाता है। गजवा-ए-हिंद मतलब हिंद के खिलाफ उन्हें अपना शासन स्थापित करना है। एक अभियान चलाया जा रहा है। इसे छोटी हरकत नहीं मानना चाहिए, यह हमारे लिए संदेश है। इस तरह की हरकत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है। पहले भी थाने में इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
यह है गजवा का अर्थ जानकारी अनुसार गजवा-ए-हिंद में गजवा का अर्थ ‘इस्लाम को फैलाने के लिए की जाने वाली जंग’ होता है। इस युद्ध में शामिल इस्लामिक लड़ाकों को ‘गाजी’ कहा जाता है। मोटे तौर पर गजवा-ए-हिंद के मायने भारत में जंग के जरिए इस्लाम की स्थापना करने से है।
पुलिस ने जांच शुरू की
यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है। – केपी यादव, थाना प्रभारी छत्रीपुरा
विवाद मामले में दो आरोपितों पर लगाई रासुका
इधर, छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पटाखे फोड़ने की मामूली बात पर हुए विवाद में पुलिस ने आरोपित शानू और सलमान के खिलाफ रासुका लगाई है। मामले में 14 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है। इनमें से चार पुलिस की गिरफ्त में हैं। अन्य फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उनके रिश्तेदारों की जानकारी जुटाकर वहां भी टीम पहुंच रही है। शनिवार को भी घटना स्थल के आसपास पुलिस बल तैनात रहा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 8 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले