इंदौर में बेसमेंट संचालित कोचिंग और लाइब्रेरी पर कार्रवाई, 26 संस्थान सील
शासन से मिले निर्देश के बाद शहर में नियमों को अनदेखा कर संचालित हो रहे कोचिंग और लाइब्रेरी की जांच की जा रही है। अनियमिताएं मिलने पर संस्थानों को सील किया जा रहा है।
शासन से मिले निर्देश के बाद शहर में नियमों को अनदेखा कर संचालित हो रहे कोचिंग और लाइब्रेरी की जांच की जा रही है।अनियमिताएं मिलने पर संस्थानों को सील किया जा रहा है।जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में कोचिंग सेंटर, होटल और दुकानों की जांच कर रही है।
प्रशासन और नगर निगम की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई
संचालित हो रहे कोचिंग और लाइब्रेरी की जांच की जा रही है
विभिन्न टीमों ने कार्रवाई कर 26 संस्थानों को सील किया
इंदौर। बेसमेंट में संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। बेसमेंट में संचालित 26 कोचिंग और लाइब्रेरी को सील किया गया। अधिकांश संस्थानों में प्रवेश और निर्गम द्वारा एक ही था। कई संस्थान बगैर अनुमति के संचालित हो रहे थे। पहले दिन मंगलवार को भंवरकुआ क्षेत्र में 14 संस्थानों को सील किया गया था। शासन से मिले निर्देश के बाद शहर में नियमों को अनदेखा कर संचालित हो रहे कोचिंग और लाइब्रेरी की जांच की जा रही है।अनियमिताएं मिलने पर संस्थानों को सील किया जा रहा है।जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में कोचिंग सेंटर, होटल और दुकानों की जांच कर रही है। बेसमेंट में संचालित और बगैर अनुमति के संचालित दुकानों को सील किया जा रहा है। जूनी इंदौर एडीएम धनश्याम धनगर ने बताया कि दूसरे दिन विभिन्न टीमों ने कार्रवाई कर 26 संस्थानों को सील किया।जांच अभियान लगातार चलता रहेगा।
इन संस्थानों पर हुई कार्रवाई
झोन 9 :- एमआइजी कालोनी क्षेत्र में किश्चियन एमिनेंट अकेडमी, दी जीएफझेड लाइब्रेरी, श्री लाइब्रेरी, ग्लोबल एकेडमी स्कूल इंस्पायर अकैडमी
झोन-10 – :- ओल्ड पलासिया क्षेत्र में स्वाध्याय लाइब्रेरी, टास्क जिम, रिलायंस स्मार्ट फ्रेश
झोन-11 :- साउथ तुकाेगंज क्षेत्र में स्थित रिजोनेंस क्लासेस
झोन-12 :- क्रांति लाइब्रेरी, अध्ययन लाइब्रेरी, नेवी गेट क्लासेस, इंदौर डिफेंस एकेडमी, वेक अप यूथ, इधर लाइब्रेरी,
झोन-13 :- सरदार वल्लभभाई पटेल अकैडमी, पिपलिया पाला स्थित हीरा लाइब्रेरी, सर्वानंद नगर स्थित तुलसी फाउंडेशन लाइब्रेरी,
झोन-15 : रणजीत हनुमान रोड विश्राम बाग के सामने जैन कंप्यूटर क्लासेस
झोन-16 :- छोटा बांगर्डा क्षेत्र में स्थित वेदांश इंटरनेशनल स्कूल,
झोन-18 :- साजन नगर स्थित लाइब्रेरी, मंगल मूर्ति नगर स्थित सत्यार्थी कोचिंग क्लासेस,
झोन-19 :- बंगाली चौराहा स्थित ब्रिटिश इंस्टीट्यूट आफ स्पोकन क्लासेस

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले