देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

इंदौर में तेज रफ्तार कार कंटेनर में जा घुसी, दो B.Tech छात्रों की मौत, 4 घायल

इंदौर के देवास नाका चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। सभी छात्र वेल्लोर यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र थे, जो दीपावली के बाद इंदौर आए थे।

Abhishek Raghuvanshi5 नवंबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के देवास नाका चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। सभी छात्र वेल्लोर यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र थे, जो दीपावली के बाद इंदौर आए थे।
इंदौर में सड़क हादसे में 2 बीटेक छात्रों की मौत, 4 घायल
छात्रों की कार कंटेनर में पीछे से जा घुसी, क्रेन से निकलवाया
छुट्टी के बाद घर से लौट 6 दोस्त इंदौर से कॉलेज जा रहे थे
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र के देवास नाका चौराहे पर सोमवार सुबह 4.45 बजे भीषण सड़क हादसे हुआ, एक कार कंटेनर में पीछे से जा घुसी। हादसें में दो छात्रों की मौत हो गई है। वहीं चार घायल है, जिनका निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। हादसा इतना भयानक था कि कार पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकालकर इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले थे छात्र
सभी छात्र मूल रूप से दिल्ली, नोएडा, राजस्थान और मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। यह आष्टा के पास वेल्लोर यूर्निवसिटी से बी टेक की पढ़ाई कर रहे हैं। दीपावली के बाद इंदौर में अपने दोस्त से मिलने आए थे और यहां से वापस आष्टा जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक हादसे में मुजफ्फर नगर के रहने वाले धैर्य भारद्वाज और गाजियाबाद के श्रेयांश सिंह की मौत हो गई है। कार धैर्य चला रहा था, इसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
ये छात्र घायल
हादसे में नोएडा, उत्तर प्रदेश का अभय वर्मा और राजस्थान का रहने वाला रोहित पुनिया गंभीर घायल है। वहीं मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का विनायक सिंह , जयपुर के मोहित जाट को भी चोट लगी है। सभी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। यह सभी बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्र हैं। सभी की उम्र 21 से 23 साल के बीच है। मामले में राजवर्धन का कहना है कि वह उसके घर नहीं आए थे। वह रात को होटल में रुके हुए थे।
क्लास अटेंड करने के लिए निकले थे
पुलिस के मुकाबिक यह सभी दीपावली पर अपने-अपने घर गए हुए थे। वहां से बस, ट्रेन से एमआर-9 पर रहने वाले दोस्त राजवर्धन के घर आए थे। यहां रविवार को दोपहर में ही आ गए थे। मोहित आष्टा से किराए की कार लेकर इन्हें लेने आया था। इन्हें कॉलेज में क्लास अटेंड करना थी, इसलिए सुबह निकले थे। निपानिया से मांगलिया की तरफ कंटेनर जा रहा था। कंटेनर टर्न ले रहा था, तभी कार पीछे से घुस गई। हादसे के बाद कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है।
क्रेन की मदद से निकाला बाहर
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कंटेनर से टकराने के बाद उसके एयरबेग खुल गए, कार का आधे से ज्यादा हिस्सा कार का अंदर चले गया था। पहले वहां मौजूद लोगों ने कार को निकालने का प्रयास किया, लेकिन नहीं निकल पाई। जिसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इसमें धेर्य की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं श्रेयांश की शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई।
मंगलवार को होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने परिवार के सदस्यों को हादसे की सूचना दे दी है। वह सभी इंदौर के लिए रवाना हो गए है। मृतक छात्रों का पोस्टमार्टम मंगलवार को परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में किया जाएगा। धैर्य के पिता शिक्षक हैं। मोहित के पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं। अभय वर्मा के पिता नोएडा में आईटी कंपनी में हैं। विनायक के पिता का नोएडा में बिजनेस है। वहीं राजवर्धन के पिता इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 8 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 8 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑