देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

इंदौर में कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय के दल बदलते ही पूरा शुक्ला कुनबा अब भाजपा के साथ

कमल नाथ को छोड़ देपालपुर के पूर्व विधायक विशाल पटेल भी अब हुए पचौरी गुट के भाजपाई। संजय के पिता विष्णुप्रसाद शुक्ला की गिनती इंदौर में भाजपा संगठन को खड़ा करने वाले पुराने नेताओं में होती है।

Abhishek Raghuvanshi10 मार्च 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


कमल नाथ को छोड़ देपालपुर के पूर्व विधायक विशाल पटेल भी अब हुए पचौरी गुट के भाजपाई।
संजय के पिता विष्णुप्रसाद शुक्ला की गिनती इंदौर में भाजपा संगठन को खड़ा करने वाले पुराने नेताओं में होती है।
शुक्ला परिवार से पहले विष्णुप्रसाद शुक्ला और फिर उनके बेटे और संजय के भाई राजेंद्र शुक्ला भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।
संजय शुक्ला पहले पार्षद बने और फिर कांग्रेस से विधायक बन शुक्ला परिवार में विधायक नहीं बनने का मिथक भी तोड़ा था।
इंदौर। कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शुक्ला के दल बदलने के साथ ही विष्णुप्रसाद शुक्ला का पूरा कुनबा अब भाजपा के साथ हो गया है। पूर्व विधायक संजय शुक्ला के पिता विष्णु प्रसाद शुक्ला की गिनती इंदौर में भाजपा संगठन को खड़ा करने वाले पुराने नेताओं में होती है। शुक्ला परिवार से पहले विष्णुप्रसाद शुक्ला और फिर उनके बेटे और संजय के भाई राजेंद्र शुक्ला भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों ही भाजपा के उम्मीदवार थे, लेकिन पराजित हुए और विधायक नहीं बन सके। संजय शुक्ला पहले पार्षद बने और फिर कांग्रेस से विधायक बनकर शुक्ला परिवार में विधायक नहीं बनने का मिथक भी तोड़ दिया। अब पार्टी बदलने के साथ ही पूरा कुनबा भगवा हो गया है।
संजय शुक्ला पहले संघ और भाजपा से जुड़े रहे हैं। हालांकि दिग्विजय सिंह सरकार के कार्यकाल में 90 के दशक में संजय शुक्ला ने कांग्रेस ज्वाइन करने का फैसला लिया था। वे सुदामा नगर वार्ड से कांग्रेस के पार्षद चुने भी गए थे। संजय वैसे तो कांग्रेस के पार्षद रहे, लेकिन वर्ष 2004 में जब भाजपा ने उनके बड़े भाई राजेंद्र शुक्ला को टिकट दिया था। उस समय मतदान के चार दिन पहले संजय ने खुलकर भाजपा का काम चुनाव में किया। तब राजेंद्र के सामने चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने प्रमाण सहित उनकी शिकायत कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों से की थी। हालांकि संजय शुक्ला कांग्रेस में बने रहे। इसके बाद वे लंबे समय तक सक्रिय नहीं दिखे।
पहले भी भाजपा में जाने की अफवाह चली थी
2019 में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने संजय को क्षेत्र एक से उम्मीदवार घोषित कर दिया। संजय चुनाव लड़े और विधायक भी बन गए। 16 महीनों में सरकार गिरी तो सिंधिया के साथ संजय के भाजपा में जाने की अफवाहें चली। सुरेश पचौरी को संजय का कांग्रेस मं राजनीतिक गुरु माना जाता रहा है। हालांकि न तो पचौरी ने कांग्रेस छोड़ी और ना ही संजय शुक्ला ने। इसके बाद कांग्रेस ने महापौर चुनाव के दौरान भी संजय पर ही भरोसा जताया और उन्हें उम्मीदवार बनाया। हालांकि संजय सक्रिय राजनीति के नए नाम भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव से सवा लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव हार गए।
तीन महीने पहले ईवीएम पर लगाया था आरोप
महापौर चुनाव की हार के बाद संजय शुक्ला 2023 में विधानसभा चुनाव लड़े। इन चुनाव में भी वे हार गए। परिणाम के बाद तीन महीने पहले विधानसभा क्षेत्र एक के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में संजय ने बयान दिया और हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा। तब उन्होंने कहा था कि वे चुनाव हारे नहीं ईवीएम ने उन्हें चुनाव हराया है। इस चुनाव में संजय के सामने कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय को भाजपा ने खड़ा किया था।
देपालपुर के कांग्रेस के पूर्व विधायक विशाल पटेल भी भाजपा में
संजय शुक्ला के भाजपा में जाने के बाद इंदौर के राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं। संजय शुक्ला के साथ देपालपुर क्षेत्र से पूर्व विधायक विशाल पटेल भी भाजपा में गए हैं। शुक्ला को तो साढ़े तीन साल पहले भी भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव मिला था, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि तब शुक्ला नहीं गए, लेकिन अपने राजनीतिक गुरु सुरेश पचौरी के साथ वे अब भाजपा में शामिल हो गए।
विशाल पटेल भी पचौरी के सहारे
विशाल पटेल पहले कमल नाथ के करीबी माने जाते थे। बीते दिनों नाथ के भाजपा में जाने की खबरें चली तब पटेल को पार्टी बदलने का इंतजार था। नाथ तो कांग्रेस में ही रहे। अब जब शुक्ला ने पार्टी छोड़ी तो शुक्ला और सुरेश पचौरी के सहारे पटेल भी भाजपा में चले गए हैं। विशाल के पिता जगदीश पटेल भी देपालपुर के कांग्रेस विधायक रह चुके हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑