इंदौर पुलिस ने गुम मोबाईल ढूंढकर लौटाई लोगों के चेहरे की मुस्कान।
◆ सिटीजन काप एप्लीकेशन (Citizen Cop Application) में प्राप्त शिकायतों पर क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही। ◆ लगभग 50 लाख़ रूपये की कीमत के 239 गुम मोबाईल फोन आवेदकों को किये वापस।
◆ सिटीजन काप एप्लीकेशन (Citizen Cop Application) में प्राप्त शिकायतों पर क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही।
◆ लगभग 50 लाख़ रूपये की कीमत के 239 गुम मोबाईल फोन आवेदकों को किये वापस।
◆ गुम मोबाईल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा भारत के अन्य प्रदेशो जैसे गुजरात, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ दिल्ली, पंजाब, बिहार, राजस्थान, उडीसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, आदि से किये गए बरामद।
◆ आईफोन, वन प्लस, सेमसंग, रेडमी, विवों, ओप्पो, नोकिया आदि कम्पनियों के मंहगे मोबाईल फोन भी हुये बरामद।
◆ वर्ष 2023 से अभी तक कुल 1825 गुम मोबाईल आवेदकों को किए गए वापस।
◆ शहर में बढ़ा है, Citizen Cop Application पर Online Complaint करने की ओर जनता का रूझान।
इंदौर शहर में लोगों के मोबाइल गुम होने की समस्या को ध्यान में रखते हुए श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मे इंदौर क्राईम ब्रांच द्वारा संचालित की जा रही ’’सिटीजन काप “ एप्लीकेशन पर प्राप्त शिकायतो पर त्वरित एवं उचित वांछनिय वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) इंदौर श्री आदित्य मिश्रा एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) इंदौर श्री राजेश दंण्डोतिया द्वारा क्राइम ब्रांच को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्दशित किया गया है।
उक्त निर्देशो के पालन मे अपराध शाखा (सायबर सेल) द्वारा सिटीजन कॉप एप्लीकेशन के गुम मोबाईल फोन की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए वर्ष 2024 की शिकायतों का निराकरण कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गुम मोबाईल फोन जो कि इंदौर सहित देश के विभिन्न शहरो में चल रहे थें, जिन्हे क्राईम ब्रांच टीम द्वारा बरामद किया गया। कुल 239 मोबाईल फोन जप्त किये गये हैं जिसमें हजारों रूपयें की कीमत के मंहगे मोबाईल फोन शामिल हैं, बरामद मोबाईल फोन में 01 आईफोन, 15 वन प्लस, 24 सेमसंग, 48 ओप्पों, 79 वीवों, 33 रेडमी, 26 रियल मी, 01 पोको ए01 हानर, 06 टेक्नो, 01 नोकिया, 03 मोटोरोला, 01 आईटेल कंपनियों के हैं।
इंदौर पुलिस क्राईम ब्रांच (Crime Branch ) द्वारा संचालित की जा रही ’’सिटीजन काप एप्लीकेशन (Citizen Cop Application ) वास्तव में एक Phone Application है जिसे आमजन द्वारा Google Play Store के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के संपर्क नम्बर के अलावा, अन्य महत्वपर्ण फीचर जैसे किसी घटना के संबंध में सीधे आॅनलाईन शिकायत अथवा पुलिस तक सूचना पहुंचाये जाने हेतु Report An Incident और किसी वस्तु चोरी अथवा गुम होने पर पुलिस में Online Complaint दर्ज कराये जाने हेतु Report Lost Article की सुविधा मुहैया कराई गई है।
Report Lost Article में मोबाईल फोन अथवा अन्य वस्तु के गुमने पर सीधे इस फीचर के माध्यम से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है, जिसमें आवेदक को आनलाईन ही शिकायत क्रमांक सहित रिपोर्ट से संबंधित रसीद प्राप्त होती है, जिसका उपयोग वह मोबाईल में गुम हुई सिम को बंद कराने, अथवा नई सिम प्राप्त करने के लिये कर सकता है। इस कार्यप्रणाली की आॅनलाईन पद्धति होने से आवेदक को अब थाने अथवा अन्य कार्यालयों मे गुम मोबाईल का आवेदन नही देना होगा। आवेदक द्वारा की गई संपत्ति गुम/चोरी होने की शिकायत पर क्राईम ब्रांच इंदौर की सायबर सेल टीम द्वारा ऑनलाइन शिकायत के परिपेक्ष्य में पतारसी की जाती है, जिसके परिणामस्वरूप 239 मोबाईल फोन आवेदकों को सुपुर्द किये जा रहे हैं, जिससे आमजन में ऑनलाइन शिकायत के प्रति जागरूकता आए तथा यह विश्वास हो कि, ऑनलाइन शिकायत के माध्यम से भी उनकी गुम वस्तु प्राप्त हो सकती हैं।
गुम मोबाईल फोन की शिकायतों मे कार्यवाही करते हुये यदि आवेदक का मोबाईल फोन गुम होने के बाद चलना नही पाया जाता हैं, या फिर किसी वजह से खराब हो जाता हैं तो ऐसी स्थिति में मोबाईल सर्च नही हो पाता हैं। मोबाईल फोन गुम होने के बाद अगर उपयोग नही किया जाता हो तो उसे ढुढंना सम्भव नही हैं।
’’इंदौर पुलिस द्वारा आमजनता से यह अपील की जाती है कि ’’सिटीजन काॅप’ एण्ड्रायड फोन एप्लीकेशन का उपयोग कर आपराधिक गतिविधियों की सूचनायें तथा इससे संबंधित शिकायतें घर बैठे सीधे ऑनलाइन पद्धति के माध्यम से पुलिस तक पहॅुचाये। इससे न केवल आपके समय की बचत होगी, बल्कि आपकी शिकायतों अथवा सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये पुलिस को मदद मिलेगी।’’

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले





