स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में इंदौर ने लगातार सातवीं बार नंबर वन का खिताब जीता है।हालाकि कि इस बार रात के सूरत के साथ संयुक्त रूप से नंबर वन का अवार्ड इंदौर को मिला है। दिल्ली के मंडपम परिसर में केंद्रीय शहरी आवासन मंत्रालय के आयोजन में राष्ट्रपति माननीय द्रोपति मुर्मू ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंत्री कैलाश विजयवर्गी महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम आयुक्त हर्सिका सिंह की मौजूदगी में स्वच्छता का अवार्ड सोपा गया। स्वच्छता अवार्ड की खुशी सभी में बांटने के लिए इंदौर शहर में राजवाड़ा छप्पन दुकान नगर निगम परिसर सहित 6 स्थान पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आयोजन लाइव दिखाया गया। सभी जगह ढोल ताशे और आतिशबाजी के साथ शहर वासियों ने उत्साह मनाया। सफाई मित्रों की माने तो दिन-रात की मेहनत का फल एक बार फिर उन्हें नंबर वन इंदौर के रूप में मिला है। वही सफाई मित्रों ने खुशी के पलों में कई तरह की कर मांगे भी मीडिया के सामने रखी।
