
विजय नगर इलाके में एक लॉन्ड्री कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा शनिवार रात को हुआ था पुलिस ने रविवार देर रात केस दर्ज किया है। पीड़ित कुलदीप पिता रामलाल अवचर (18) निवासी महालक्ष्मी नगर ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार की रात 10 बजे लॉन्ड्री से कपड़े लेकर बाइक से डिलीवरी देने जा रहा था।विजय नगर क्षेत्र के पलाजा पार्क के सामने था तभी सफेद रंग की कार नंबर MP09ZY6128 के चालक ने तेज रफ्तार चलाकर मेरी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप को गंभीर चोट आई। वहां से गुजर रहे लोगों ने 108 नंबर डायल करके एम्बुलेंस को बुलाया।
एम्बुलेंस से मुझे एमवाय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर कुलदीप के बयान लिए और आरोपी कार चालक पर बीएनएस की धारा 281 और 125(a) के तहत केस दर्ज किया है।
