देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

इंदौर के कैट परिसर में तेंदुए की धमक, चार घंटे चली सर्चिंग

पंजों के निशान और विष्ठा मिली, आज लगाएंगे पिंजरे। कैट परिसर में तेंदुए को ढूंढने के लिए वन विभाग रणनीति बनाने में लगा है।

Abhishek Raghuvanshi12 मार्च 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पंजों के निशान और विष्ठा मिली, आज लगाएंगे पिंजरे। कैट परिसर में तेंदुए को ढूंढने के लिए वन विभाग रणनीति बनाने में लगा है।

इन्फोसिस और टीसीएस के बाद अब आरआर प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र (आरआर कैट) में तेंदुए का मूवमेंट देखा गया है। परिसर में तेंदुए की धमक के बाद रहवासी डरे हुए हैं। परिसर में रहने वालों को अकेले घूमने से मना कर दिया गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग ने सर्चिंग शुरू कर दी। कई स्थानों पर तेंदुए की मौजूदगी से जुड़े प्रमाण मिले हैं। दो से तीन स्थानों पर पंजों के निशान और विष्ठा मिली है। अब मंगलवार को दो स्थानों पर पिंजरे लगाए जाएंगे।कैट की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही

सीआइएसएफ के जवान ने सोमवार को दो तेंदुओं को देखा। यह खबर आग की तरह कैट क्षेत्र में आने वाली कालोनियों में फैल गई। दहशत में आए लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। दोपहर 2 बजे रालामंडल की रेस्क्यू टीम पहुंची। परिसर के अलग-अलग हिस्सों में वनकर्मियों को भेजा गया। उन्हें दो से तीन स्थानों पर पंजों के निशान मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक लोगों ने तेंदुए सहित दो शावक होने की बात कही, मगर सर्चिंग के दौरान वनकर्मियों को शावक के पंजों के निशान नहीं मिले हैं। दरअसल, परिसर में झाड़ियां काफी बढ़ी हुई हैं। इससे भी वनकर्मियों को तेंदुए को ढूंढने में दिक्कत हुई। वनकर्मियों के मुताबिक पंजों के निशान के आधार पर तेंदुआ वयस्क है। उसकी उम्र चार से सात वर्ष के बीच बताई जा रही है।

फिलहाल परिसर के कुछ हिस्सों में अभी सर्चिंग होना बाकी है, जो मंगलवार सुबह से शुरू की जाएगी। रेस्क्यू टीम के रेंजर योगेश यादव भी पहुंचे थे। मुरालीलाल धाकड़, सोहनलाल दशोरिया, शेरसिंह कटारा ने तीन से चार घंटे सर्चिंग की। रेंजर यादव का कहना है कि मंगलवार को परिसर में पिंजरे लगाएंगे।

कैट परिसर में तेंदुए को ढूंढने के लिए वन विभाग रणनीति बनाने में लगा है। मंगलवार को ड्रोन से तेंदुए की सर्चिंग होगी, क्योंकि परिसर में झाड़ियां होने से ढूंढने में काफी परेशानी हो रही है। वैसे वनकर्मियों ने मुनादी करवा दी। उन्होंने लोगों को शाम को अकेले निकलने से मना कर दिया है। वहीं समूह में रहने की हिदायत दी है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 12 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले
↑