इंदौर के करीब तिंछा फॉल में खुद की जान जोखिम में डाल शराब पार्टी कर रहे तीन युवकों पर केस दर्ज
इंदौर कलेक्टर ने पर्यटन स्थलों के आस-पास जोखिम भरे और एकांत क्षेत्र में लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगाया है। इस निर्देश का पालन नहीं करने पर पहली बार तीन युवकों पर केस दर्ज किया गया है।
इंदौर कलेक्टर ने पर्यटन स्थलों के आस-पास जोखिम भरे और एकांत क्षेत्र में लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगाया है। इस निर्देश का पालन नहीं करने पर पहली बार तीन युवकों पर केस दर्ज किया गया है। ये सभी तिंछा फॉल में खतरनाक स्थल पर शराब पार्टी करते हुए डांस कर रहे थे।
नदी के किनारे शराब पीकर पार्टी कर रहे थे।
इस खतरनाक क्षेत्र में जाने पर प्रतिबंध है।
पुलिस ने पहुंचकर तीनों युवकों को पकड़ा।
इंदौर। इंदौर की महू तहसील के सिमरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तिंछा फॉल में कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करते हुए पर्यटन स्थल पर जान जोखिम में डालने पर तीन युवकों पर केस दर्ज किया है। यह इंदौर जिले का पहला प्रकरण है, जिसमे पर्यटकों पर प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार तिंछा फॉल पर पार्किंग के आगे नदी है। यह क्षेत्र प्रतिबंधित है। सिमरोल थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि रविवार को हितेश पुत्र प्रेमनारायण, सुशील पुत्र खिलावन दोनों निवासी बजरंग नगर और नीरज पुत्र राजेंद्र निवासी आदर्श नगर नदी किनारे पार्टी कर रहे थे।
तीनों युवकों पर दर्ज किया गया केस
साथ ही शराब का सेवन करते हुए नाच रहे थे। तभी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को पकड़ा। तीनों युवकों पर पुरानी धारा 188 की तरह भारतीय न्याय संहिता में 223 वीएनएस के तहत कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश का पालन नहीं करने पर केस दर्ज किया है।
जोखिम भरे स्थानों पर लोगों के जाने पर प्रतिबंध है
अब युवकों को नोटिस दिया जाएगा, इसके बाद इसकी कार्यवाही न्यायालय में होगी। गौरतलब है कि कलेक्टर द्वारा इंदौर जिले के सभी पर्यटन क्षेत्रों में जोखिम भरे व एकांत वाले क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है।
साथ ही पर्यटन स्थलों पर शराब का सेवन करने पर भी प्रतिबंध लगाया है। कलेक्टर द्वारा आदेश जारी करने के बाद इंदौर जिले में इस तरह का पहला मामला सिमरोल थाने पर दर्ज गया है। इंदौर के आस-पास पर्यटन स्थलों पर पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं। घूमने के लिए आने वाले लोग यहां जान जोखिम में डालकर नदी में नहाने लगते हैं। ऐसे में पैर फिसलकर अंदर डूबने का डर बना रहता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले