अशांति फैलाने वाले हाथ लग गए तो उल्टा लटकाकर घूमाउंगा, विजयवर्गीय ने दी सख्त चेतावनी
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छत्रीपुरा मामले पर कहा कि अगर इंदौर में अशांति फैलाने वाले चेहरों की पहचान नहीं हुई, तो वह उन्हें सार्वजनिक रूप से सजा देंगे।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छत्रीपुरा मामले पर कहा कि अगर इंदौर में अशांति फैलाने वाले चेहरों की पहचान नहीं हुई, तो वह उन्हें सार्वजनिक रूप से सजा देंगे। उन्होंने प्रशासन की सक्रियता की तारीफ करते हुए कहा कि इंदौर की सुरक्षा के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।
विजयवर्गीय ने अशांति फैलाने वालों को शहर से बाहर करने की बात की
मंत्री ने कहा, अगर प्रशासन असफल हुआ, तो वह खुद कार्रवाई करेंगे
छत्रीपुरा इलाके में बोले- इंदौर की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे
इंदौर: छत्रीपुरा मामले में सही चेहरों की पहचान नहीं हुई तो फिर मैं भी देखूंगा कि इंदौर में कौन अशांति फैला रहा है। ऐसे लोग मेरे हाथ लग गए तो मैं उन्हें उल्टा लटकाकर शहर में घूमाउंगा। इस शहर में कोई अशांति नहीं फैला सकता। इंदौर का किसी भी तरह से कोई नुकसान करेगा तो हम हर तरह से उसे समाप्त करेंगे। यह बात कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को छत्रीपुरा मामले को लेकर कही।
इंदौर में दंगा फैलाने वाला नहीं रह पाएगा
मीडिया से चर्चा में विजयवर्गीय ने कहा कि मैं देख रहा हूं कि प्रशासन काफी सक्रिय है। कार्रवाई करेगा, लेकिन ऐसा लगा कि हमें भी शामिल होना पड़ेगा तो हम पीछे नहीं हटेंगे। इस शहर के लिए हम कुछ भी कर सकते है। इंदौर में जो भी दंगा फैलाएगा वह यहां नहीं रह पाएगा। हमें पता लगा कि यह वह शख्स है तो वह इंदौर में नहीं रह सकेगा। हम भी पीछे नहीं हटेंगे। जो भी इंदौर का किसी भी तरह से कोई नुकसान करेगा हम हर तरह से उसे समाप्त करेंगे।
कागदीपुरा मस्जिद से हटा विवादित पोस्टर
छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के कागदीपुरा मस्जिद में लगे विवादित पोस्टर को सोमवार को हटा दिया गया है। रविवार को इंटरनेट मीडिया पर हिंद रक्षक के एकलव्य सिंह गौड़ ने पोस्टर का फोटो साझा किया था। आरोप लगाया था कि यह गजवा-ए-हिंद के आंतक को दर्शाता पोस्टर है। यह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा था।
हिंदू संगठनों से जुड़े अन्य लोगों ने भी इसमें अपना विरोध दर्ज करवाया था। हालांकि शिया समाज ने स्वेच्छा से पोस्टर को हटा दिया है। विवादित पोस्टर पर शिया समाज ने भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि कथित विवादित पोस्टर इराक में जो इमाम हुसैन की शहादत हुई उसको दर्शाता है।
गजवा-ए-हिंद से कोई लेना-देना नहीं
ऑल इंडिया शिया समाज के प्रदेश प्रवक्ता दिलशाद नकवी ने बताया कि इसमें हजरत इमाम हुसैन की बहन जेनब और हजरत बीबी सकीना जो चार साल की बच्ची थी, उसको दिखाया गया है। पोस्टर में हमाम हुसैन की यजीद फौज के द्वारा शहीद करने के बाद की स्थिति को बताता है। इसका गजवा-ए-हिंद से कोई लेना-देना नहीं है। यह आरोप गलत है। इसके बावजूद हमने स्वैच्छा से इसे हटा लिया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 9 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले