अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बैठक संपन्न
22 जनवरी को 1 करोड 11 लाख दीपो से जगमगाऐ इंदौर- मंत्री श्री विजयवर्गीय इंदौर जो भी करता है अदभूत करता है, इसी प्रकार इंदौर में भव्य स्वरूप में मनेगा श्री राम उत्सव- मंत्री श्री सिलावट 14 से 22 जनवरी तक इंदौर में मनेगा श्रीराम मंदिर का उत्सव शहर के मॉल व शॉपिंग कॉम्पलेक्स में विशेष साज-सज्जा करने वाले संस्थान को किया जावेगा सम्मानित - महापौर विभिन्न संगठनो द्वारा 22 जनवरी को आतिशबाजी, विद्युत सज्जा, प्रसाद वितरण, वस्त्र वितरण व अन्य समारोह होगे आयोजित इंदौर दिनांक 05 जनवरी 2023।
22 जनवरी को 1 करोड 11 लाख दीपो से जगमगाऐ इंदौर- मंत्री श्री विजयवर्गीय
इंदौर जो भी करता है अदभूत करता है, इसी प्रकार इंदौर में भव्य स्वरूप में मनेगा श्री राम उत्सव- मंत्री श्री सिलावट
14 से 22 जनवरी तक इंदौर में मनेगा श्रीराम मंदिर का उत्सव
शहर के मॉल व शॉपिंग कॉम्पलेक्स में विशेष साज-सज्जा करने वाले संस्थान को किया जावेगा सम्मानित – महापौर
विभिन्न संगठनो द्वारा 22 जनवरी को आतिशबाजी, विद्युत सज्जा, प्रसाद वितरण, वस्त्र वितरण व अन्य समारोह होगे आयोजित
इंदौर दिनांक 05 जनवरी 2023। आगामी दिनांक 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को इंदौर शहर में उल्लासपूर्वक दिनांक 14 से 22 जनवरी तक मनाने हेतु मान. श्री कैलाश विजयर्गीय नगरीय आवास एवं विकास मंत्री की अध्यक्षता में तथा मान. श्री तुलसीराम सिलावट जल संसाधन मंत्री, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं सांसद श्री शंकर लालवानी की उपस्थिति में सीटी बस आफिस में शहर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनो के पदाधिकारियो की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर महापौर श्री भार्गव द्वारा प्रेजेटेशन के माध्यम से 550 वर्ष पूर्व से अब तक श्री राम मंदिर के इतिहास व सहयोगीयों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह, इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जयपालसिंह चांवडा, भाजपा नगराध्यक्ष श्री गौरव रणदीवे, विधायक श्री रमेश मेन्दोला, श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड, श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री मुध वर्मा, श्री गोलु शुक्ला, सभापति श्री मुन्नालाल यादव, समस्त महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण, शहर के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, व्यापारिक, रहवासी, होटल, मार्केट, स्कूल-कॉलेज एसोसिएशन के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।
मान. नगरीय आवास एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में नंबर वन शहर है और सातवी बार भी स्वच्छता में नंबर वन शहर बनेगा, इसके लिये मैं महापौर जी व इंदौर की जनता को धन्यवाद देता है, उनके सहयोग से हमारे इस मुकाम पर है। इस अवसर पर मान. मंत्री जी द्वारा इंदौर शहर के समस्त संगठन व जनप्रतिनिधियो के सहयोग से इंदौर शहर में 22 जनवरी को 1 करोड 11 लाख दिये प्रज्वलित करने की बात की गई। इसके साथ ही उन्होने कहा कि इंदौर शहर के समस्त पार्षदगण अपने-अपने वार्ड क्षेत्र में स्थित स्कुल में श्री राम मंदिर को लेकर पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करे, साथ ही शहर के समस्त स्कुल के 31 हजार से अधिक बच्चो के साथ ही पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जावे, जिसके लिये निगम द्वारा पुरस्कार वितरण में सहयोग करे, साथ ही यह भव्य पेटिंग प्रतियोगिता को गिनिज बुक ऑफ रिकॉर्ड में सम्मिलित करने के लिये भी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
मान. जलसंसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट जी ने कहा कि 22 जनवरी का दिन हम सभी के गौरव का दिवस है, कई वर्षो के संघर्ष के बाद यह दिन आया है, इस लिये इस दिन को उत्साह व उमंग के साथ त्यौहार की तरह मनाने के लिये आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होने कहा कि इंदौर स्वच्छता में लगातार 6 बार नंबर वन स्वच्छ शहर रहा है, इंदौर अदभुत शहर है, अन्य शहर जब सोचते है तब तक इंदौर वह कार्य कर चुका होता है, यह समारोह भी इंदौर में आप सभी के सहयोग से भव्य मनाया जावेगा।
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि आज बहुत ही अच्छा दिन है, इंदौर जो कि लगातार स्वच्छता मे 6 बार नंबर वन शहर है, दिल्ली में आयोजित स्वच्छता अवॉर्ड समारोह के लिये इंदौर को आमंत्रित किया गया है, इसके साथ ही आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह होने जा रहा है, यह भारत के लिये गौरव कि बात है, 550 वर्षो के पश्चात भगवान श्री राम की प्रतिमा मंदिर में स्थापित होने जा रही है। इस पल को दीवाली एवं उत्सव के रूप में मनाने के लिये शहर के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, व्यापारिक, रहवासी, होटल, मार्केट, स्कूल-कॉलेज एसोसिएशन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित हुए, और उनके द्वारा उत्सव के संबंध में विभिन्न सुझाव दिये गये, सभी की सहभागिता से इंदौर में 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक उत्सव मनाया जावेगा।
महापौर श्री भार्गव ने बताया कि श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व ही इंदौर के विश्राम बाग में 21 टन से अधिक स्क्रेप से श्री राम मंदिर का निर्माण किया गया है, यह वेस्ट टू आर्ट को अदभुत व आकर्षक मंदिर मनाया गया है। इंदौर में सभी सहयोगि संस्थान व संगठनो के माध्यम से इंदौर में 14 से 22 जनवरी तक हर गली-मोहल्ले, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मॉल, होटल, रेस्टोरेन्ट, स्कुल-कॉलेज में विशेष विद्युत सज्जा, विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जावेगा, इस अवसर पर महापौर जी ने घोषणा की कि जो भी संस्थान व संगठन अच्छा डेकोरेशन करेगा उसका चयन कर उसे निगम द्वारा पुरस्कृत भी किया जावेगा। साथ ही इंदौर के समस्त संगठनो से अनुरोध किया है कि वह प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तहत जिस प्रकार इंदौर को सजाया गया था उसी प्रकार से इंदौर को सजाये, त्यौहार की तरह ही इंदौर में आयोजन किये जावे।
इस अवसर पर इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चांवडा द्वारा इंदौर शहर के प्रमुख चौराहो पर श्री राम जी की एक्रेलिक प्रतिकृति स्थापित करने की घोषणा की गई।
भाजपा नगराध्यक्ष श्री गौरव रणदीवे ने कहा कि 550 साल के कडे संघर्ष के बाद श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ है, इसके हम सभी साक्षी बनने जा रहे है, स्कुल में नई पीढी को इसकी जानकारी मिली, इसके लिये स्कुलो में संघर्ष की प्रदर्शनी लगाई जावे। साथ ही 56 दुकान, सराफा व शहर के विभिन्न स्थानो की चाट-चौपाटी पर 22 जनवरी को स्थानीय गायक द्वारा श्री राम धुन का प्रसारण किया जावे।
विधायक श्री गोलु शुक्ला ने कहा कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस दिन शहर के मध्य क्षेत्र राजबाडा पर एलईडी स्क्रीन लगाने के साथ ही विधानसभा 03 के समस्त वार्डो से जुलुस के रूप में राजबाडा आयेगे तथा 5100 किलो ग्राम लडडुओ का भी वितरण किया जावेगा।
महापौर परिषद सदस्य श्री मनीष शर्मा मामा ने कहा कि इंदौर शहर में 22 जनवरी को समस्त शराब एवं मांस-मटन की दुकाने बंद करने की अपील की गई, जिस पर मान. मंत्री श्री विजयवर्गीय जी द्वारा पालन करने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर सामाजिक, शैक्षणिक, व्यापारिक, रहवासी, होटल, मार्केट, स्कूल-कॉलेज एसोसिएशन के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियो द्वारा भी विभिन्न सुझाव दिये गये, जिनमे
श्री सत्यनारायण शर्मा लघु उद्योग ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हमारे समस्त उद्योगो में लाईव प्रसारण किया जावेगा।
होटल एसोसिएशन के श्री सुमित सुरी ने कहा कि शहर के समस्त होटल में श्री राम जी की प्रतिकृति लगाकर सेल्फी पॉइन्ट बनाया जावेगा, साथ ही होटल में प्रसाद वितरण किया जावेगा तथा आगामी 26 जनवरी तक समस्त होटलो में विशेष विद्युत सज्जा कि जावेगी।
56 दुकान एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गुंजन शर्मा ने कहा कि 56 दुकान परिसर में भगवान श्री राम की विशाल प्रतिकृति का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही 20 से 22 जनवरी 2024 में 3 दिनी तक भजन संध्या, कबीर समारोह के साथ्ज्ञ ही ढोल पार्टी का आयोजन किया जावेगा, साथ ही प्रत्येक संस्थान में ध्वजा भगवा लगाये जावेगे।
क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के श्री रमेश खंडेलवाल ने कहा कि संपूर्ण क्लॉथ मार्केट में 600 से अधिक श्री राम जी की प्रतिकृति लगाई जावेगी, मार्केट में विशेष प्रवेश द्वार, गेट का निर्माण किया जाकर, हनुमान चालीसा, सुंदर कांड का भी आयोजन किया जावेगा। इसके साथ ही क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन द्वारा 10 हजार से अधिक लोगो के लिये भण्डारे का आयोजन किया जावेगा, जिसमे निम्न वर्ग से लेकर व्यापारिकगण सभी एक साथ एक ही दरी पर बैठकर भोजन करेगे।
दुघ संघ के श्री भरत मथुरावाला ने कहा कि हमारे संगठन द्वारा संपूर्ण छांवनी क्षेत्र में केसरी ध्वज का वितरण किया जावेगा, चौराहे पर श्री राम जी की प्रतिकृति भी लगाई जावेगी, इस अवसर पर शाम को आरती का भव्य आयोजन किया जावेगा तथा केसरीया दुध का वितरण भी किया जावेगा।
जेलरोड मार्केट एसोसिएशन के श्री दिलीप माटा ने कहा कि जेलरोड क्षेत्र में विगत 117 सप्ताह से हनुमान चालीसा का आयोजन किया जा रहा है, इसके साथ ही 22 जनवरी को जेलरोड क्षेत्र में तिरंगा के साथ ही भगवा ध्वज लगाया जावेगा, मानव श्रृंखला बनाई जावेगी व 54 कि.ग्राम मिठाई का वितरण भी किया जावेगा।
सराफा एसोसिएशन के श्री निर्मल वर्मा ने कहा कि संपूर्ण सराफा क्षेत्र में भगवान श्री राम के विभिन्न स्वरूप की प्रर्दशनी लगाई जावेगी।
नमकीन फुड एसोसिएशन के श्री अनुराग मुथरा ने कहा कि हमारे द्वारा संस्थानो में विशेष विद्युत सज्जा, अनाथ बच्चो को दुघ वितरण सहित 2 हजार से अधिक पेठे का वितरण किया जावेगा।
इंदौर इलेक्ट्रीक के श्री समीप भार्गव ने कहा कि संगठन द्वारा नुक्ती व मिठाई का वितरण किया जावेगा।
श्री रविन्द्र गर्ग, छांवनी अनाज मंडी एसोसिएशन ने कहा कि छांवनी अनाज मंडी एवं लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में 22 जनवरी को प्रातः 11 बजे से पुजन, आतिशबाजी के साथ ही भव्य भण्डारे का आयोजन किया जावेगा।
श्री आशीष मुन्द्रा दलहन एवं अनाज मंडी एसोसिएशन ने कहा कि संपूर्ण दलहन व अनाज मंडी को भगवामय किया जावेगा, मंडी परिसर में एलईडी लाईट से समारोह का प्रसारण दिया जावेगा।
स्कुल व कॉलेज एसोसिएशन के श्री हंसराज जैन ने कहा कि समस्त स्कुुल में मिठाई वितरण कि साथ ही लाईट डेकोरेशन किया जावेगा।
भारतीय उद्योग संघ के श्री मनीष किसनानी ने कहा कि हमारे संघ द्वारा शहर में 1100 कि.ग्राम साबुदाना खिचडी का वितरण किया जावेगा, साथ ही महुनाका चौराहे पर भगवामय डेकोरेशन किया जावेगा।
सीतलामाता बाजार एसोसिएशन द्वारा पुरे क्षेत्र में भगवा ध्वज लगाये जावेगे तथा दीप जलाये जावेगे।
पेट्रोल डीजल पम्प ऐसोसिएशन के श्री राजेन्द्र वासु ने कहा कि इंदौर के समस्त पेटोल व डीजल पम्प पर 2 लाख से अधिक बलून से साज-सज्जा कि जावेगी।
इस अवसर पर पोलोग्राउण्ड एसोसिएशन श्री धन्नजय जी, सीबीएसई के श्री मुकतेश सिंह द्वारा भी अपने सुझाव दिये गये।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
