अधूरे मार्ग और शहर से दूरी के कारण शुरू नहीं हो सका इंदौर का नायता मुंडला बस स्टैंड
विरोध की वजह से नौलखा और तीन इमली की बसें नहीं हो सकीं स्थानांतरित। नायता मुंडला बस स्टैंड की शुरुआत 16 फरवरी से होनी थी। शुरुआत में नौलखा और तीन इमली बस स्टैंड की बसों को यहां स्थानांतरित किया जाना था।
- विरोध की वजह से नौलखा और तीन इमली की बसें नहीं हो सकीं स्थानांतरित।
- नायता मुंडला बस स्टैंड की शुरुआत 16 फरवरी से होनी थी।
- शुरुआत में नौलखा और तीन इमली बस स्टैंड की बसों को यहां स्थानांतरित किया जाना था।
- अधूरे पहुंच मार्ग और शहर से दूरी की वजह से प्रशासन भी अब तक नायता मुंडला बस स्टैंड को शुरू नहीं करा पाया।
नायता मुंडला बस स्टैंड की शुरुआत 16 फरवरी से होनी थी। शुरुआत में नौलखा और तीन इमली बस स्टैंड की बसों को यहां स्थानांतरित किया जाना था। इसे लेकर बस आपरेटर विरोध कर रहे हैं। अधूरे पहुंच मार्ग और शहर से दूरी की वजह से प्रशासन भी अब तक नायता मुंडला बस स्टैंड को शुरू नहीं करा पाया।
इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) द्वारा करोड़ों की लागत से नायता मुंडला में बस स्टैंड का निर्माण किया गया है। तीन माह से बस स्टैंड पूरी तरह से तैयार है। इसके बाद भी अब तक यहां से बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया। प्रशासन ने तीन इमली और नौलखा बस स्टैंड की बसों को यहां से चलाने की योजना तैयार की थी। बस आपरेटरों से कई दौर की चर्चा के बाद भी आपसी सहमति नहीं बन पाई। बस संचालकों का कहना था कि यात्रियों के आने-जाने के लिए लोकल साधनों की उचित व्यवस्था नहीं है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से आने पर यात्रियों को 250 से 300 रुपये आटो किराया चुकाना पड़ता।
कोर्ट पहुंच गए आपरेटर
नौलखा और तीन इमली बस स्टैंड के बस आपरेटर नायता मुंडला बसों को स्थानांतरित करने को लेकर कोर्ट पहुंच गए। कोर्ट में प्रकरण होने से प्रशासन ने भी स्थानांतरण की कवायद को रोक दिया। प्रशासनिक अधिकारी अब अप्रोच रोड सुधारने और लोक परिवहन वाहनों की सुविधा जुटाने के बाद बसों को स्थानांतरित करने की बात कह रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के बाद होगा निर्णय
सूत्रों का कहना है कि मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होना है। ऐसे में बस स्टैंड के संचालन का निर्णय लोकसभा चुनाव के बाद हो सकता है। इस दौरान एमआर-10 स्थित आइएसबीटी का निर्माण भी पूरा हो जाएगा। प्रशासन दोनों बस स्टैंड को एक साथ शुरू करेगा, ताकि एक साथ सभी बसों को दोनों बस स्टैंड पर स्थानांतरित किया जा सके।
अंतरराज्जीय बसों भी होगाी स्थानांतरित
शहर के विभिन्न हिस्सों से संचालित होने वाली अंतरराज्जीय बसों को भी दोनों बस स्टैंड पर स्थानांतरित किया जाएगा। महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र की बसें नायता मुंडला और राजस्थान, दिल्ली क्षेत्र की बसें एमआर-10 स्थित बस स्टैंड से चलेगी। सरवटे और तीन इमली बस स्टैंड से उपनगरीय बसों का संचालन होगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले