मोहन यादव बोले-मैं हूं पीएम का कंडक्टर, 56 इंच की सीने वाली है मोदी सरकार
सतना।
सतना। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी देशभर में ताबड़तोड़ रैली और सभाएं कर रही है इसी तरह मध्य प्रदेश में भी सीएम मोहन यादव से लेकर सभी नेता हर लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं इस चुनावी रैलियों में बयानों की बौछार भी शुरू हो गई है। कहीं नेता और मंत्री विरोधी पार्टी के नेता पर टीका-टिप्पणी कर रहे हैं, तो कहीं कोई नेता अपने आलाकमान की तारीफों में कसीदे पढ़ रहे हैं। ऐसा ही कुछ नजारा एमपी के सतना जिले में देखने मिला जहां सीएम मोहन यादव ने खुद को कंडक्टर तक कह दिया।
सीएम मोहन यादव ने खुद को कहा कंडक्टर
दरअसल, बीजेपी प्रत्याशी गणेश सिंह की नामांकन रैली में शामिल होने बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव सतना पहुंचे जहां सतना जिले के बीटीआई ग्राउंड में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में जनता को संबोधित किया सबसे पहले तो सीएम ने सतना देरी से पहुंचने के लिए जनता से माफी मांगी इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं सुबह जबलपुर में थे, इसके बाद इंदौर, उज्जैन, फिर इंदौर, खजुराहो, पन्ना और अब सतना पहुंच पाया हूं इसके बाद यहां से फिर इंदौर फिर रात में भोपाल जाना है। सीएम मोहन ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे कंडक्टर हो गया हूं इसके बाद सीएम ने हंसते हुए जनता से कहा कि जोरदार तालियां हो जाएं नरेंद्र मोदी की गाड़ी के कंडक्टर के लिए
56 इंच के सीने वाली है मोदी सरकार
इसके बाद सीएम ने आयोजित सभा में कांग्रेस पर जमकर निशान साधा उन्होंने कहा कि ‘यह कितने बेशर्म लोग हैं। जो भगवान राम पर सवाल खड़े करते हैं। कांग्रेस के राज में हमारे सैनिक की मुंडी काटकर उससे फुटबॉल खेला जाता था लाचार कांग्रेस की सरकार बस टुकुर-टुकुर देख लिया करती थी, लेकिन जवानों के अपमान का बदला नही ले सकती थी सीएम मोहन ने कहा कि मुझे गर्व है कि हमारी सरकार 56 इंच के सीने वाली सरकार है नरेंद्र मोदी की सरकार है। साल 2013 के बाद से जब से मोदी सरकार आई है, तब से पाकिस्तान में दम नहीं कि हमारे सैनिकों को हाथ लगा सके कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता हेलीकॉप्टर से घर में उतरते थे, क्योकि गरीबों के पैसों में डाका डाल के इकठ्ठा किया है। जबकि पीएम मोदी की सरकार गरीब से गरीब आदमी को लेकर चलने वाली सरकार है। बता दें सीएम करीब 3 घंटे देरी से कार्यक्रम स्थल पहुंचे सीएम का सतना में रोड शो कैंसिल करना पड़ा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
MadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले