देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 6 बार पढ़ी गई

खनिज अधिकारी संजय लुणावत और पीडी अग्रवाल की कंपनी का कार से क्या है रिश्ता ?

प्रदेश के बड़े ठेकेदार ( खनन माफिया ) में पीडी अग्रवाल ग्रुप पर हाईवे बनाने के दौरान तालाबों से मंजूरी से अधिक खनन, परिवहन करने के मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।

Abhishek Raghuvanshi14 नवंबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

प्रदेश के बड़े ठेकेदार ( खनन माफिया ) में पीडी अग्रवाल ग्रुप पर हाईवे बनाने के दौरान तालाबों से मंजूरी से अधिक खनन, परिवहन करने के मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। यह कार्रवाई क्यों नहीं हो रही हैं, इसके पीछे का रहस्य जानने के लिए लगातार खोज की, तो कार नजर आई।

अग्रवाल ने लुणावत को दी है कार

महिंद्रा कंपनी की स्कार्पियो कार नंबर MPO9WC2956, यह वह कार है जो खनिज अधिकारी संजय लुणावत के घर के नीचे मल्टी की पार्किंग में खड़ी रहती है। यह कार और किसी की नहीं बल्कि पीडी अग्रवाल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड महेंद्र अग्रवाल जाय बिल्डिंग कॉलोनी के नाम पर है। महेंद्र अग्रवाल पीडी अग्रवाल के पुत्र है और वही अब इस ग्रुप को संभालते हैं। इस कार में ही कई बार लुणावत घूमते हैं।

क्या बोल रहे अग्रवाल और लुणावत
इस मामले में महेंद्र अग्रवाल और संजय लुणावत दोनों से बात की।

  1. इस मामले में महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि तालाब के निरीक्षण का काम हो रहा है, जांच हो रही है, इसी में आने-जाने के लिए उन्हें कार दी है। लुणावत जी को आए एक महीना ही हुआ है, पहले से कार नहीं दी गई थी।
  2. वहीं लुणावत ने इस बात को गलत बताया और कहा कि कार से उनका कोई लेना-देना नहीं है। कभी कोई मिलने आया हो, कार खड़ी हो, कभी किसी कार से चला गया हो तो बात अलग है। इसका मतलब नहीं है कि कार मेरे पास है।

*तालाबों की जांच के लिए अभी कमेटी ही बनी

उधर तालाबों से अवैध खनन हुआ या नहीं, इसकी जांच के लिए आईएएस अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा ने खनिज विभाग को निर्देश दिए हैं। हालांकि जानकारी के अनुसार अभी इसमें पांच सदस्यीय कमेटी बनी है और जांच रिपोर्ट अभी नहीं बनी है। इस मामले में अप्रैल 2024 से ही शिकायतों का दौर जारी है। उधर पर्यावरण हितैषी फाउंडेशन ने इस मामले में देरी को लेकर संभागायुक्त दीपक सिंह को भी पत्र लिखा है। संस्था के मुकेश अमोलिया ने पत्र में लिखा है कि आईएएस जिला पंचायत सीईओ सिदार्थ जैन द्वारा कार्रवाई के लिए पत्र लिखने के बाद भी इसमें कुछ नहीं हुआ है। पर्यावरण संरक्षण एक्ट, जल प्रदूशण एक्ट व अन्य धाराओं में कार्रवाई के प्रावधान है।

एक-दो नहीं तीन आईएएस कार्रवाई को बोल रहे

इस मामले में खनिज विभाग का पहले प्रभार अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल के पास था। मार्च में इनके पास पीडी अग्रवाल ग्रुप को तालाब खनन कर मुरम निकालने की मिली पूर्व मंजूरी के ही नवीनीकरण की फाइल आई। उन्होंने जांच कराई तो सामने आया कि क्षमता से अधिक पहले ही तालाब खोदे जा चुके हैं। इसके बाद नवीनीकरण की फाइल रोक दी गई। इसके बाद जांच के लिए पत्र खनिज विभाग को लिखा, लेकिन खनिज विभाग ने कुछ नहीं किया। उधर जिला पंचाचत के क्षेत्राधिकार में तालाब आने पर सीईओ जिला पंचायत आईएएस सिद्दार्थ जैन के पास भी इसे लेकर रिपोर्ट आई, उन्होंने भी जांच के लए पत्र लिखा। वहीं हाल ही में पदस्थ हुई आईएएस ज्योति शर्मा के के पास अब यह मुद्दा आया और उन्होंने जांच के आदेश दिए।

मार्च 2024 से कलेक्टोरेट में ऐसे चली चिट्ठियां

  1. जुलाई 2023 के निरीक्षण में ही सामने आया कि अधिक खुदाई हो रही है, कुछ नहीं किया बस चिट्ठी चली
  2. मार्च 2024 में फिर जनपद पंचायत के सहायक यंत्री बीके भाटिया ने रिपोर्ट दी और कहा कि अधिक खुदाई से तालाब नष्ट हो रहे हैं। इसलिए नवीनीकरण और अधिक खुदाई की मंजूरी नहीं दी जा सकती है।
  3. इस मुद्दे को अप्रैल 2024 में उठाया गया था, तब जांच की बात की गई और मामले में फिर खनिज विभाग को जांच के लिए चिट्ठी चली। लेकिन तालाब खुदते चले गए, 12 सितंबर 2024 को फिर जिला पंचायत उपयंत्री ने जांच की और सीईओ को चिट्ठी लिखकर बताया कि तालाब नष्ट हो गए हैं।

. सीईओ जैन ने अक्टूबर 2024 में चिट्टी एसडीएम और खनिज विभाग को लिखी की कार्रवाई की जाए।

एनएच 59 का ठेका मिला है

पीडी अग्रवाल ग्रुप को नेशनल हाईवे इंदौर एनएच 59 का ठेका मिला है। इसके लिए उन्हें कनाडिया, खुडैल तहसील व देवास जिले के भी कुछ सरकारी तालाबों से मुरम निकालने की मंजूरी शर्तों के साथ मिली थी। लेकिन तालाबों की पाल को तोड़ते हुए और ऊपर की काली मिट्टी हटाने के बाद पीली मिट्टी, मुरम निकालने के लिए 20 गुना तक तालाबों को खोद दिया गया है।

उपयंत्री ने माना 20 गुना अधिक खुदे तालाब
सितंबर 2024 में भी एक चिट्ठी जिला पंचायत उपयंत्री देवेंद्र अग्रवाल ने सीईओ जिला पंचायत सिद्दार्थ जैन को भेजी जिसमें खुलासा था कि ग्राम पंचायत खुडैल खुर्द व चौहानखेड़ी के ग्राम खेमाना के तालाब की जांच की गई है। ठेकेदार पीडी अग्रवाल ग्रुप को हाईव बनाने के लिए 13 अप्रैल 2023 को खुदाई की मंजूरी दी थी। लेकिन जुलाई 2023 में निरीक्षण किया और फिर मार्च 2024 में भी निरीक्षण किया तो सामने आया मंजूरी से 20 गुना अधिक तालाबों को खोद कर नष्ट कर दिया गया है। यहां पर 40 से 60 फीट खोदकर मुरम निकाली जा रही है।

सीईओ ने एसडीएम को लिखी चिट्ठी
इस चिट्ठी के बाद सीईओ जिला पंचायत जैन ने एसडीएम खुडैल गोपाल वर्मा के साथ ही जिला खनिज अधिकारी को पत्र लिखा। इसमें कहा गया कि उपयंत्री की चिट्ठी से सामने आया कि पीडी अग्रवाल इन्फ्रा लिमिटेड द्वारा खेमाना के तालाब और खुडैल खुर्द के तालाब में में 90 फीट गहराई तक खुदाई हुई है, इससे दोनों तालाब नष्ट हो गए हैं और पानी नहीं रुकेगा। जनपद पंचायत के सहायक यंत्री बीके भाटिया ने भी मार्च 2024 में प्रतिवेदन देककर बताया था कि पीडी अग्रवाल इन्फ्रा द्वारा जमकर तालाबों को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। ऐसे में नियम विरुद्ध हुई खुदाई को लेकर कार्रवाई की जाए।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 10 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 10 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 4 दिन पहले
राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरीMadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
↑