Land Mafia और सटोरिया बने फिर रहे हैं धर्मात्मा
सटोरिए, भूमाफिए और नशे के सौदागर के लिए नेताओं और पुलिस के नजदीक आने का खुला रास्ता... सटोरिए, भूमाफिए और नशे के सौदागर पैसे को धर्म में लगाकर पुण्य कमाने और पुलिस को धौंस और सेटिंग का नया तरीका इजाद कर रहे लोगों को चूना लगाने वाले धर्म का चोला पहन कर लोगों ठगने का काम कर रहे धार्मिक-सामाजिक आयोजनों की आड़ में स्वहित साधना मकसद - आयोजन कर्ताओं को प्रवचन कराने की इतनी भी क्या जरूरत थी, नौतपा में आयोजन कराने की इतनी जल्दी क्या थी? सूत्रों से जानकारी मिली है कि आयोजन खत्म होने के तुरंत बाद आचार संहिता खत्म होगी।
सटोरिए, भूमाफिए और नशे के सौदागर के लिए नेताओं और पुलिस के नजदीक आने का खुला रास्ता…
सटोरिए, भूमाफिए और नशे के सौदागर पैसे को धर्म में लगाकर पुण्य कमाने और पुलिस को धौंस और सेटिंग का नया तरीका इजाद कर रहे
लोगों को चूना लगाने वाले धर्म का चोला पहन कर लोगों ठगने का काम कर रहे
धार्मिक-सामाजिक आयोजनों की आड़ में स्वहित साधना मकसद – आयोजन कर्ताओं को प्रवचन कराने की इतनी भी क्या जरूरत थी, नौतपा में आयोजन कराने की इतनी जल्दी क्या थी? सूत्रों से जानकारी मिली है कि आयोजन खत्म होने के तुरंत बाद आचार संहिता खत्म होगी। आयोजन के बहाने सरकार से नजदीकी बना कर अपने गैर कानूनी काम को अंजाम देना ही इनका मकसद है। आम जनता को हो रही परेशानी से इनको कोई सरोकार नहीं है। सरकार को चाहिए इनके बैकग्राउंड की जांच करें। इस तरह के धार्मिक आयोजनों के आड में समाज विरोधी लोग और गैर कानूनी काम करने वाले लोग अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि आयोजक सिर्फ धन उगाही के लिए ही आयोजन कर रहे हैं साथ ही पुलिस पर दबाव और उनके नजदीकी बनने का अनोखा खोज निकाला है।
रायपुर । सट्टे की कमाई में, भूमाफिया और नशे के कारोबार से होने वाली कमाई में जब अड़चन आने लगे तो कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करा दो तो सारे पाप धूल जाते है। पूर्व में जितने में कथा आयोजक रहे है वो सभी सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले बिल्डर है या फिर सट्टा खिलाने वाले है जिनका सीधा संबंध सौरभ से रहा है। सट्टे की कमाई में अंकुश लगते ही सटोरियों की मंडली ने एक तरकीब निकाल लिया कि किसी कथा वाचक की कथा आयोजित कर दिया जाए। प्रदश में इस समय सटोरियों में प्रतिस्पर्धा चल रही है कौन बड़े से बड़े पंडि़त का कथा करवा सकता है। सारे सटोरियों ने एख प्लानिंग के तहत सरकार और पुलिस को चमका देने के नया खेल शुरू कर दिया है कथा कराओ पुलिस और नेताओं का संरक्षण पाओ। कल के सटोरिये, जमीन दलाल आज बड़े धार्मिक आयोजन कर पुलिस और नेताओं के नजदीकी हासिल करना चाहते है। यहां देखा गया है कि लोग जमकर सट्टा, गांजा, भांग, और अन्य आपराधिक कार्य में लिप्त रहते हैं और घड़ा भर जाने के बाद वे पुलिस से नजदीकी बढऩे प्रवचन का सहारा लेने लग गए हैं।
छत्तीसगढ़ में इन दिनों यही देखने को मिल रहा है। पुलिस वाले भी कहते हैं की कल तक जो अपराधी पुलिस से खौफ कहते थे आज बड़े बड़े संत का प्रवचन करवाकर नेताओं को अपने मंच पर बुला लेते हैं मजबूरी में उन सटोरियों के भी सम्मान देना पद रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया की कल तक जो लोग सत्ता खिलाने और नशे के सौदागर बन पुलिस के नाक में दम किये हुए थे तथा समाज के युवाओ को जुर्म की दुनिया में और नशे के दलदल में धकेलने से का ही काम करते थे वे आज बड़े बड़े संतों के प्रवचन का आयोजन करवा कर अपना पाप धोने में लगे हैं। कालीबाड़ी में रवि साहू नमक युवक जो नशे का बहुत बड़ा सौदागर था और सट्टा किंग के नाम से जाना जाता था , गणेश चतुर्थी के समय गणेश स्थापना कर मुख्यमंत्री को भी अपने गणेश पंडाल में बुला लेता था और पुलिस वालों को सीएम के साथ मंच की फोटो दिखाकर धमकाने से बाज नहीं आता था, लेकिन पुलिस की सख्ती ने उसे जिले से बाहर रहने मजबूर कर ही दिया। आईबी और एलआईबी को चाहिए कि ऐसे धार्मिक आयोजन जो किसी भी समाज से सम्बन्धित हो आयोजक का बैकग्राउंड चेक करके सीएम और नेताओं देना चाहिए ताकि कार्यक्रम के आयोजक की कुंडली जानने के बाद विचार करना चाहिए कि कार्यक्रम में शामिल होना है या नहीं।
सरकार की बदनामी होती है
भूमाफिया, सटोरिया और नशे के सौदागर सीएम और अन्य नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर पुलिस का मोरल डाउन कर अपने आसामाजिक धंधे को बढ़ाते हैं। सीएम के साथ सटोरी, भूमाफिया, नशे के सौदागरों की तस्वीर आने से निश्चित तौर पर सरकार की बदनामी होती है। जनमानस में सरकार की छवि खराब होती है और विपक्ष को ऐसे मुद्दों की तलाश भी रहती है। जो चुनाव के समय उठाती है। धार्मिक या सामाजिक आयोजनों में सीएम या सरकार के मंत्री जरूर जाते हैं। गैरकानूनी तरीके से अर्जित किए पैसे को ठिकाने लगाने का जरिया भी प्रवचन, सत्संग और अन्य धार्मिक आयोजन को समझने लगे हैं।इसी तरह से कई समाज विरोधी काम करने वाले और एक समय में पुलिस के क्राइम ब्रांच में निगरानीशुदा रहने वाले सटोरिये और भूमाफिया भी इसी राह में चलने लगे हैं। जिधर देखो ऐसे सफेदपोश लोग ही धार्मिक आयोजन करवा रहे हैं।
कानून को दे रहे धोखा
भारतवर्ष में सदा कानून’को धर्म के रूप में देखा जाता है। आज एकाएक माफियाओं ने कानून और धर्म में अन्तर कर दिया गया है। धर्म को धोखा नहीं दिया जा सकता, कानून को दिया जा सकता है। कानून को धोखा देने वाले लोग आज समाज को भी धोखा देने में लगे हैं, यही कारण है कि जो लोग धर्मभीरु हैं वे इनकी पुरानी हरकतों को नहीं जानते और उनके द्वारा कराये जा रहे प्रवचनों को शोभा बढ़ाने जरूर पहुंच जाते हैं , इनका पुराना इतिहास देखा जाये तो कई घरो को इन्होने तहस नहस कर दिया है सट्टा और नशे के कारोबार में लिप्त ये सफेदपोश लोग समाज में सम्माननीय बने बैठे हैं। ऐसे लोगों के बारे में पुलिस के पास पर्याप्त प्रमाण मिल सकता है। समाज के ऊपरी वर्ग में चाहे जो भी होता रहा हो, समाज के भीतर-भीतर ये सटोरिए खोखला ही कर रहे हैं। सटोरियों के लिए सिफऱ् पैसा कमाना ही मुख्य उद्देश्य हो गया है। साथ ही ऐसे किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन करवा कर यह संदेश देते हैं कि धर्म कानून से बड़ी चीज है।
धार्मिक आयोजन कर पाप धो रहे
कल के सटोरिया, भूमाफिया, नशे के सौदागर आज सेवा, ईमानदारी, सच्चाई और आध्यात्मिकता के मूल्य बने हुए हैं। आज भी वह मनुष्य से प्रेम करता है, महिलाओं का सम्मान करता है, झूठ और चोरी को गलत समझता है, दूसरों को पीड़ा पहुँचाने को पाप समझता है। लेकिन उनके अतीत को देखें तो उन लोगों का सब काम कानून सम्मत न होकर कानून के खिलाफ ही रहा है अब वे बड़े बड़े धार्मिक आयोजन कर अपना पाप धो रहे हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 8 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 10 घंटे पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 10 घंटे पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 15 घंटे पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 16 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 17 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 18 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 20 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले