6 मंजिला बिल्डिंग में आग का तांडव , 40 भारतीयों सहित 49 लोगो की दर्दनाक मौत 55 से ज्यादा घायल
- बुधवार 12 जून को एक एक भीषण हादसे ने देश को गमगीन कर दिया। दक्षिणी कुवैत के मंगफ शहर में एक छह मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।
– बुधवार 12 जून को एक एक भीषण हादसे ने देश को गमगीन कर दिया। दक्षिणी कुवैत के मंगफ शहर में एक छह मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।
इस इमारत में श्रमिकों के आवास थे जिसमे बड़ी संख्या में भारतीय श्रमिक भी रहते थे। इस भीषण हादसे में अब तक कुल 49 लोगों की दर्दनाक मौत की पुष्टि हुई है। हादसे में जान खोने वाले 49 लोगों में 40 भारतीय शामिल हैं।भारतीय दूतावास से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल है।
हादसे वाली 6 मंजिला इस इमारत में करीब 160 लोग रहा करते थे जो एक ही कंपनी में बतौर श्रमिक कार्य कर रहे थे। हादसे की तस्वीर इतनी भीषण है कि इमारत में जिस ओर से देखो काले धुएं का गब्बर निकल रहा है और नीचे आग लगी हुई है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बिल्डिंग की एक रसोई में लगी आग के फैलने से हुआ है। जिसे कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और दर्जनों जिंदगी इस आग की भेंट चढ़ गई । जान खोने वाले लोगों में 20 से 50 साल तक की उम्र के लोग शामिल हैं जिनमें से अभी काफी लोगों की पहचान नहीं की जा सकी है।
इस पूरे हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मत्रालय के अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की और पूरी स्थिति का जायजा लिया । पीएम ने हादसे की भयानक तस्वीरें को देखते हुए विदेश मंत्रालय के अधिकारी कीर्ति वर्धन सिंह को कुवैत में घटनास्थल पर जायजा लेने और हादसे मे प्रभावित लोगों के लिए हर संभव मदद का इंतजाम करने हेतु कुवैत जाने के निर्देश दिए हैं, जो स्थानीय स्तर पर कुवैत में लोगो को आवश्यक मदद उपलब्ध कराएंगे
इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा प्रभावित परिवारों के लिए की है
भारतीय दूतावास के अनुसार करीब 40 भारतीय लोगों ने अब तक इस हादसे में अपनी जान गवाई है तो वहीं करीब 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जारहे हैं जिनको हर संभव बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए भारतीय दूतावास पूरी तरह से सक्रिय है। घटना की सूचना स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 6 बजे अधिकारियों को दी गई थी । कि कुवैत के दक्षिणी अहमदी गवर्नरेट के मंगफ इलाके में हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में मारे गए लोगों में एक मृतक केरल राज्य से है जो करीब 5 साल पहले कुवैत गए थे और वह 2 साल पहले शादी करने के लिए वापस लोटे थे और बीते करीब 8 महीने बतौर ड्राइवर वहां काम कर रहे थे उनकी मृत्यु की सूचना उन्हें के साथ काम करने वाले साथी नजीर ने दी ,जो पास ही में रहता है।
कुवैत के स्वास्थ्य मंत्री ने दी हादसे की जानकारी।
कुवैत के स्वास्थ्य मंत्री डॉ अहमद अल- अवधि ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को मंगफ इलाके में एक श्रमिक भवन में आग लगने की घटना हुई । जिससे संबंधित 56 मामले अस्पतालों में पहुंचे । इनमें से 9 लोगों को गंभीर हालत के चलते ICU में भर्ती कराया गया है इसी के साथ 41 अन्य हादसा पीड़ितों को अलग-अलग अस्पतालों में चिकित्सीय सर्जरी और आर्थोपेडिक विभाग में इलाज हेतु भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि हादसे में जान गवाने वाले 49 श्रमिकों में से 45 को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था शेष चार की हालत बेहद गंभीर थी जिन्होंने अस्पताल पहुंचते हुए दम तोड दिया। जिन्हें अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।
कुवैत टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में घर लोगों को कई प्रकार की चोटें आईं है। जिनमें से कुछ लोग आग में जलने तो कुछ गिरने से हड्डियां टूटने में घायल हो गए साथ ही कुछ लोग कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की अधिक मात्रा शरीर में हो जाने से बेहोश हो गए।
।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 11 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 13 घंटे पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 14 घंटे पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 18 घंटे पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 20 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 20 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 21 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 23 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले