देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

54 दिन बाद भी नहीं दूर हुई ई-पालिका पोर्टल में आई गड़बड़ी

संपत्ति कर जमा कराने आ रहे लोग हो रहे परेशान, राजस्व संग्रहण में भी 50 प्रतिशत से ज्यादा की कमी।

Abhishek Raghuvanshi14 फरवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • संपत्ति कर जमा कराने आ रहे लोग हो रहे परेशान, राजस्व संग्रहण में भी 50 प्रतिशत से ज्यादा की कमी।
  • 54 दिन बाद भी ई-पालिका पोर्टल में आई गड़बड़ी दूर नहीं हुई है
  • 21 दिसंबर 2023 को हुए साइबर हमले के बाद से इंदौर नगर निगम में कामकाज बंद है।
  • पोर्टल नहीं चलने से संपत्ति कर और अन्य कर जमा कराने के लिए निगम मुख्यालय और जोन कार्यालयों पहुंचने वाले लोग परेशान हो रहे हैं।

54 दिन बाद भी ई-पालिका पोर्टल में आई गड़बड़ी दूर नहीं हुई है। 21 दिसंबर 2023 को हुए साइबर हमले के बाद से इंदौर नगर निगम में कामकाज बंद है। निगम की आनलाइन सेवाएं पूरी तरह से ठप हैं। पोर्टल नहीं चलने से संपत्ति कर और अन्य कर जमा कराने के लिए निगम मुख्यालय और जोन कार्यालयों पहुंचने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। उन्हें पुराना रिकार्ड ही नहीं मिल रहा। इसके चलते निगम के राजस्व संग्रहण में भी भारी कमी देखने को मिल रही है। वित्ती वर्ष समाप्त होने में अब 50 दिन से भी कम समय बचा है। ऐसे में इंदौर नगर निगम के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।
बताया जा रहा है कि ई-पालिका पोर्टल में तीन दिन पहले आंशिक सुधार नजर आया था, लेकिन यह संतोषजनक नहीं है। पोर्टल बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी आमजन को ही हो रही है। सामान्यत: फरवरी, मार्च में बकाया कर जमा कराने वालों की भीड़ निगम मुख्यालय पर नजर आती है, लेकिन इस बार स्थिति बदली हुई है। लोग कर जमा कराने पहुंच तो रहे हैं, लेकिन उन्हें शुद्ध देय राशि की जानकारी नहीं मिल पा रही। इसके चलते वे बगैर पैसा जमा कराए ही लौट रहे हैं। निगमकर्मियों द्वारा हाथ से रसीद बनाकर दी जा रही है। इसके चलते भी लोग टैक्स जमा कराने में रुचि नहीं ले रहे। पोर्टल बंद होने से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं।

वित्त वर्ष समाप्त होने में बचे हैं 50 से कम दिन
वित्त वर्ष समाप्त होने में 50 दिन से भी कम समय बचा है। इसके चलते निगम की चिंता बढ़ गई है। नगर निगम ने भोपाल नगर निगम की तर्ज पर अपना खुद का पोर्टल बनाने का प्रयास भी किया था, ताकि ई-पोर्टल पर निर्भरता कम हो सके, लेकिन अब तक इसकी अनुमति नहीं मिली है। जल्द ही पोर्टल चालू नहीं हुआ तो कर संग्रहण के लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल हो जाएगा। बताया जा रहा है कि ई-पोर्टल के कामकाज नहीं करने से कर संग्रहण में 50 प्रतिशत से ज्यादा की कमी आ गई है।

छह हजार से ज्यादा अवैध जल कनेक्शन वैध
नगर निगम की अवैध जल कनेक्शनों को वैध करने की मुहिम धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। अब तक इस अभियान के तहत छह हजार से ज्यादा अवैध कनेक्शन वैध किए जा चुके हैं। नगर निगम के खाते में इसके चलते एक करोड़ 26 लाख रुपये से ज्यादा रकम जमा हो चुकी है। अभियान 5 मार्च तक सतत चलेगा।

यह बात सही है कि पोर्टल बंद होने से दिक्कत आ रही है। कर संग्रहण पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही पोर्टल शुरू हो जाएगा। अवैध जल कनेक्शन को वैध करने की मुहिम को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। जो खाते अवैध से वैध किए जा चुके हैं, उनसे अगले वित्त वर्ष में निगम के राजस्व में करीब एक करोड़ की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

  • अभिलाष मिश्रा, नगर निगम अपर आयुक्त
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 17 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 20 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 20 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
तीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
भव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरीMadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
↑