3-साल की चेतना बोरवेल में, कैमरे में नहीं दिख रही
सोमवार को घर के बाहर खेलते हुए बोरवेल में गिर गई थी। बोरवेल में गिरने के बाद बच्ची जोर से चिल्लाई, जिसके बाद परिजन दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे राजस्थान में फिर एक मासूम की जान 'मौत की खाई' में फंसी हुई है।

सोमवार को घर के बाहर खेलते हुए बोरवेल में गिर गई थी। बोरवेल में गिरने के बाद बच्ची जोर से चिल्लाई, जिसके बाद परिजन दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे राजस्थान में फिर एक मासूम की जान ‘मौत की खाई’ में फंसी हुई है। दौसा में बोरवेल में गिरे आर्यन की मौत के बाद अब ऐसा ही एक घटना कोटपूतली में घटी है। यहां 3 साल की बच्ची चेतना 700 फीट गहरे बोरवेल में 150 फीट पर अटकी हैबच्ची को बचाने की कोशिशें जारी है। NDRF के साथ SDRF समेत दूसरे टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।
चेतना ने घंटों से कुछ खाया-पीया नहीं
चेतना को बोरवेल में गिरे 19 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अबतक उसे बाहर निकालने में कामयाबी हाथ नहीं लगी। बच्ची के लिए बोरवेल में ऑक्सीजन भेजा जा रहा है। 19 घंटों से चेतना ने कुछ खाया-पीया नहीं है। इस बीच कैमरे में चेतना का मूवमेंट नजर आया है। बोरवेल में डाले गए कैमरे में चेतना का हाथ हिलाते हुए दिखी। इस दौरान रिंग डालकर भी बच्ची को बाहर निकलने की कोशिश की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीमों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बोरवेल में मशीन डालने की वजह से बच्ची के ऊपर मिट्टी गिर रही है, जिससे कैमरे में बच्ची की तस्वीर भी धुंधली नजर आ रही है।
खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी थी बच्ची
बता दें कि सोमवार (23 दिसंबर) दोपहर 3 साल की चेतना घर के बाहर खेलते हुए बोरवेल में गिर गई थी। घटना 2 बजे के आसपास की है। बोरवेल में गिरने के बाद बच्ची जोर से चिल्लाई, जिसके बाद परिजन दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे। सूचना मिलते ही सरुंड थाना पुलिस के साथ जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गया।
मां का रो-रोकर बुरा हाल
एक ओर चेतना बोरवेल में फंसी 3 साल की मासूम चेतना पिछले 19 घंटों से भूखी-प्यासी है और जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रही है। दूसरी ओर चेतना के माता-पिता का भी बुरा हाल हो रहा है। चेतना के माता-पिता ठंड में पूरी रात बोरवेल के पास बैठे रहे। बच्ची की मां धोली देवी रोते-रोते सरकार से उसे बचाने की अपील कर रही हैं। उनका कहना है कि मेरी बच्ची बच जाए मैं बस केवल यही चाहती हूं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 3 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहले