देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 2 बार पढ़ी गई

रूस ने बनाई महाशक्तिशाली S-500 एयर डिफेंस सिस्टम की पहली रेजिमेंट, हवा में खाक होंगी अमेरिकी मिसाइलें, यूरोप भी मुश्किल में

रूसी सेना पहली S-500 प्रोमेथियस वायु रक्षा प्रणाली रेजिमेंट तैनात करने जा रही है। यह प्रणाली बैलिस्टिक मिसाइलों, विमानों और उपग्रहों को निशाना बना सकती है। S-500 में उन्नत रडार और इंटरसेप्टर हैं।

Abhishek Raghuvanshi19 दिसंबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

रूसी सेना पहली S-500 प्रोमेथियस वायु रक्षा प्रणाली रेजिमेंट तैनात करने जा रही है। यह प्रणाली बैलिस्टिक मिसाइलों, विमानों और उपग्रहों को निशाना बना सकती है। S-500 में उन्नत रडार और इंटरसेप्टर हैं। यह 600 किलोमीटर तक के लक्ष्यों को भेद सकता है। रूस ने नाटो की बढ़ती गतिविधियों पर भी चिंता जताई है।

रूस अपनी सबसे आधुनिक हवाई रक्षा प्रणाली S-500 ‘प्रोमेथियस’ की पहली रेजिमेंट बनाने के करीब पहुंच गया है। रूस के जनरल वालेरी गेरासिमोव ने एक ब्रीफिंग के दौरान बुधवार को ये जानकारी दी है। गेरासिमोव ने कहा कि S-500 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम से लैस पहली रेजिमेंट का गठन पूरा होने वाला है, फिर इसकी तैनाती कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नई S-500 प्रणाली सामरिक मिसाइल रक्षा चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। रूस की ओर से ओर से ये जानकारी ऐसे समय आई है, जब यूक्रेन में तेज होते युद्ध के बीच उसका अमेरिका और नाटो देशों से तनाव बढ़ रहा है। यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी जनरल ने कहा है कि यह विकास रूस के लिए नए मोबाइल वायु और मिसाइल रक्षा प्रणाली के रोलआउट में अहम कामयाबी है। यह रूस की व्यापक रक्षा रणनीति में बड़ा कदम है। रूसी एयर डिफेंस में ये नया विकास अमेरिका के लिए भी मुश्किल खड़ी कर सकती है। जनरल गेरासिमोव ने खासतौर से रूस की सीमाओं के पास बढ़ती नाटो गतिविधि पर इशारा किया है।

क्यों खास है रूस का ये एयर डिफेंस

S-500 एयर डिफेंस सिस्टम को प्रोमेथियस भी कहा जाता है। ये कई तरह के खतरों को निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इन खतरों में मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM), अर्ली वार्निंग एयरक्राफ्ट और लॉ अर्थ ऑर्बिट में काम करने वाली सैटेलाइट शामिल हैं। यह हाइपरसोनिक लक्ष्यों को भी रोक सकता है। यह एक ऐसी क्षमता है जिसे रूस उभरते वैश्विक खतरों के जवाब में विकसित करने का इच्छुक रहा है। S-500 प्रणाली को सबसे उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों में से एक माना जाता है। यह अभूतपूर्व रेंज में कई लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है। यह उन्नत वायु रक्षा तकनीक आधुनिक हवाई खतरों की बढ़ती जटिलता को संबोधित करती है। यह एक थिएटर बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली के रूप में कार्य करती है। S-500 की एक प्रमुख विशेषता इसकी अनुकूलनशीलता है। यह प्रणाली विशिष्ट खतरों और मिशन की जरूरतों के हिसाब से विभिन्न मिसाइल लॉन्च करने में सक्षम है।

अमेरिका के लिए बना खतरा!

रूसी S-500 स्टील्थ विमानों को ट्रैक कर सकता है। इससे हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने में उनकी प्रभावशीलता कम हो जाती है। ऐसे में S-500 सिस्टम अमेरिकी F-22 रैप्टर और F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमानों के लिए खतरा बन गया है। S-500 इसलिए भी दुश्मन के लिए खतरे की घंटी है क्योंकि यह एक बार में 10 लक्ष्य भेद सकता है और इसकी प्रतिक्रिया समय केवल तीन से चार सेकंड है, जो इसके पूर्ववर्ती S-400 से तेज है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 14 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 17 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 17 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
तीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
भव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरीMadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
↑