देश की बात, आपके शहर से
Indore27°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 7 बार पढ़ी गई

पर्यावरण संरक्षण पर इंदौर में 30 मई से होंगे लगातार बड़े आयोजन, आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस आने वाला है। इस बार पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए जागरूक किया है। 5 जून के दिन शहर में कई बड़े आयोजन होंगे। इससे पहले भी कई संस्थाएं शहर में आयोजन करेंगी।

Abhishek Raghuvanshi1 जून 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस आने वाला है। इस बार पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए जागरूक किया है। 5 जून के दिन शहर में कई बड़े आयोजन होंगे। इससे पहले भी कई संस्थाएं शहर में आयोजन करेंगी। जिम्मी एंड जनक मगिलिगन फाउंडेशन फ़ॉर सस्टेनेबल डेवेलपमेंट द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के मौके पर पर्यावरण परिसंवाद सप्ताह (मई 30 से 5 जून तक) मनाया जाएगा। सनावादिया में होने वाले इस आयोजन में शहर और शहर के बाहर की कई प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी।

संस्था की फाउंडर जनक पलटा ने बताया कि यह 32वां वार्षिक पर्यावरण परिसंवाद सप्ताह आयोजित हो रहा है। यू .एन .ई. पी. ने इस वर्ष का विषय हमारी भूमि, हमारा भविष्य, हमारी पीढ़ी को इसकी पुनर्स्थापन करना है रखा है। पृथ्वी दिवस 2024 पर घोषित थीम है हमारा ग्रह बनाम प्लास्टिक क्योंकि स्वास्थ्य पर प्लास्टिक के जोखिम पर व्यापक जागरूकता लाना जरूरी है। सिंगल यूज प्लास्टिक को तेजी से समाप्त करना होगा।

🤔 कब क्या होगा 💁🏻‍♀️

🕤 मई 30, 2024 गुरुवार सुबह 9.30-11.30, जिम्मी मगिलिगन सेंटर
▪️ प्रो रेणु जैन माननीय कुलपति डी ए वी वी इंदौर के मुख्य आतिथ्य में “पर्यावरण परिसंवाद सप्ताह“ का शुभारंभ होगा।
▪️ पर्यावरण प्रेमी, पर्यावरण सेवक, पर्यावरणविद् और समाजिक कार्यकर्ता पृथ्वी को बचाकर बेहतर भविष्य बनाने पर चर्चा करेंगे।
▪️ स्वाहा स्टार्टअप्स के डायरेक्टर्स रोहित अग्रवाल और ज्वलंत शाह अमरनाथ यात्रा के अनुभव साझा करेंगे और बताएंगे कि वहां पर आने वाले लाखों लोग किस तरह से कचरा करते हैं और किस तरह से वहां की जगह को कचरा मुक्त किया गया।
▪️ जल विशेषज्ञ सुधिंदर मोहन शर्मा जल संरक्ष्ण से पृथ्वी को कैसे और क्यों बचाना जरूरी है इस पर चर्चा करेंगे।

🕚 31 मई, 2024 शुक्रवार 11 -12.30 कस्तूरबा ग्राम कॉलेज इंदौर
▪️ मुख्य वक्ताः डॉ. जनक पलटा मगिलिगन के साथ कस्तूरबा ग्राम कॉलेज की छात्राओं और संकाय के साथ “हम महिलाएं अपने कस्तूरबा ग्राम परिसर और गांवों में धरती मां के स्वास्थ्य को निरोगी बनाएंगी “विषय पर संवाद होगा“।

🕘 1 जून, 2024 शनिवार, जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर
▪️ म. प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ दिलीप वागेला, आईआईटी इंदौर के स्टाफ व परिजन शामिल होंगे।
▪️ “प्रदूषण से धरती को सबसे ज्यादा खतरा है“ जनक पलटा मगिलिगन इस विषय पर बात करेंगी।
▪️ मिट्टी, पानी और जैवविविधता के संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक और डिस्पोजेबल निषेध करने पर बात होगी।
▪️ आईआईटी इंदौर परिसर के छात्रों को पृथ्वी को पुनर्स्थापित करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

🕤 2 जून, 2024 रविवार 9.30-11.30 जिम्मी मगिलिगन सेंटर
▪️ जैविक सेतु के फाउंडर और संचालक अम्बरीश केला, डॉ जयश्री सिक्का, डॉ शेफाली संगल, वरुण रहेजा किसानों के साथ चर्चा करेंगे। इसमें जैविक खेती वाले किसानों की संख्या, रसायन मुक्त भोजन और वनस्पतियों को बढ़ाएंगे और मिट्टी, पानी स्वदेशी बीज बचाकर पृथ्वी पर सभी का भविष्य बचाएंगे जैसे विषयों पर बात होगी।

🕤 3 जून, 2024 सोमवार 9.30-11.30 जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर
▪️ वरुण रहेजा और जनक पलटा मगिलिगन सोलर कुकर और ड्रायर का उपयोग करने वाले लोगों को इसकी ट्रेनिंग देंगी।
▪️ लोगों को इससे होने वाली आजीविका का प्रशिक्षण देकर ग्रामीण भारत की धरती को स्वस्थ और सम्पन्न बनाने के रोडमैप पर चर्चा होगी।

🕙 4 जून, 2024 मंगलवार 10 बजे, श्री वैष्णव प्रबंधन संस्थान ऑडिटोरियम
▪️ मुख्य वक्ता डॉ. जनक पलटा मगिलिगन, संस्थान के छात्राओं और संकाय के साथ “सस्टेनेबल जीवनशैली जीने से सभी प्रकार के एकल उपयोग वाले प्लास्टिक त्याग कर हरियाली और जैव विविधता बढ़ाने से धरती को स्वस्थ रखा जा सकता है“, इस विषय पर चर्चा होगी।

🕤 5 जून, 2024 बुधवार 9.30-11.30 जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट सेंटर पर
▪️ प्रो उपिंदर धर, कुलपति वैष्णव विश्वविद्यालय, डॉ संतोष धर व फिक्की फ्लो इंदौर के सदस्य आएंगे।
▪️ जनक पलटा मगिलिगन “विश्व पर्यावरण दिवस“ के अवसर पर स्वागत उद्बबोधन के साथ परिसंवाद सप्ताह में हुई चर्चा पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी और सभी से अपने और पृथ्वी के स्वास्थ्य के लिए पानी बचाने, जैविक भोजन करने, हरियाली बढ़ाने की अपील करेंगी।
▪️ कचरा मुक्त होने और सिंगलयूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने पर भी विचार रखेंगी।
▪️ फिक्की फ्लो की अध्यक्षा विभा जैन अपने विचार रखेंगी। फाउंडेशन के ट्रस्टी वीरेंदर गोयल समापन पर आभार प्रकट करेंगे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले
↑