देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 11 बार पढ़ी गई

कनाडा के PM ट्रूडो का तलाक होगा:शादी के 18 साल बाद पत्नी सोफी से अलग होंगे; पिता ने भी प्रधानमंत्री रहते तलाक लिया था

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनकी पत्नी सोफी ट्रूडो तलाक ले रहे हैं। शादी के 18 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। बुधवार को दोनों ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की।

Abhishek Raghuvanshi3 अगस्त 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनकी पत्नी सोफी ट्रूडो तलाक ले रहे हैं। शादी के 18 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। बुधवार को दोनों ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। इसके बाद PM ऑफिस ने भी कहा कि दोनों ने लीगल सेपरेशन एग्रीमेंट पर साइन किए हैं। जस्टिन और उनकी पत्नी सोफी के 15, 14 और 9 साल के 3 बच्चे हैं।

कनाडा में PM पद पर रहते हुए पत्नी से अलग होने वाले ट्रूडो दूसरे प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले उनके पिता और पूर्व PM पियरे ट्रूडो 1979 में अपनी पत्नी मार्गरेट से अलग हो गए थे और 1984 में दोनों का तलाक हो गया था। जस्टिन और सोफी की शादी मई 2005 में हुई थी। जस्टिन ट्रूडो कई बार सार्वजनिक तौर पर परिवार के महत्व के बारे में बता चुके हैं।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
तस्वीर मई 2005 की है, जब जस्टिन ट्रूडो ने सोफी ग्रिगोयर से शादी की थी।तस्वीर में जस्टिन और उनकी पत्नी सोफी ट्रूडो बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं।तस्वीर 2018 की है, जब ट्रूडो परिवार के साथ ताजमहल देखने गए थे।

ट्रूडो ने कहा था- मेरी पत्नी सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम
साल 2020 में अपनी शादी की सालगिरह पर PM ट्रूडो ने कहा था कि उनकी पत्नी उनका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम, सबसे अच्छी दोस्त और एक बेहतरीन पार्टनर हैं। बुधवार को तलाक की घोषणा करते हुए जस्टिन ने कहा- हमने बहुत कठिन और अहम चर्चाओं के बात ये फैसला लिया है।

अगले हफ्ते छुट्टी मनाने जाएगा ट्रूडो परिवार
ट्रूडो के ऑफिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि अलग होने के बाद दोनों का फोकस बच्चों की परवरिश पर होगा। ट्रूडो परिवार अगले हफ्ते एक वैकेशन पर भी जाएगा। रॉयटर्स के मुताबिक, तलाक के बाद दोनों के पास बच्चों की जॉइंट कस्टडी रहेगी। सोफी आधिकारिक तौर पर ओटावा में रहने चली जाएंगी। हालांकि, बच्चों की देखभाल के चलते उनका ज्यादातर समय प्रधानमंत्री आवास में ही गुजरेगा।

कनाडा के 23वें प्रधानमंत्री हैं ट्रूडो
जस्टिन पियरे जेम्स ट्रुडो एक कनाडाई राजनेता और पूर्व शिक्षक हैं, जो नवंबर 2015 में कनाडा के 23वें प्रधानमंत्री बने थे। वे अप्रैल 2013 से लिबरल पार्टी के नेता हैं। ट्रुडो कनाडा के इतिहास में जो क्लार्क के बाद दूसरे सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं। उनके पिता पियरे ट्रुडो भी कनाडा के प्रधानमंत्री थे। पियरे और जस्टिन कनाडा के प्रधानमंत्री बनने वाले पिता–पुत्र की पहली जोड़ी हैं।

जस्टिन ट्रुडो ने साल 2005 में सोफी ग्रिगोरी से शादी की थी। जस्टिन ने 1994 में मैकगिल यूनिवर्सिटी से साहित्य में ग्रेजुएशन किया था। फिर 1998 में ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री हासिल की। उन्होंने वैंकूवर में सेकेंडरी स्कूल लेवल पर फ्रेंच, ह्यूमैनिटीज, मैथ्स और ड्रामा पढ़ाया। शादी के अगले साल 2006 में ट्रूडो को यूथ रिन्यूअल पर लिबरल पार्टी के टास्क फोर्स के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

2018 में परिवार के साथ ताजमहल देखने गए थे कनाडाई PM
जस्टिन ट्रूडो 2018 में एक हफ्ते के दौरे पर भारत आए थे। इस दौरान वो अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने भी गए थे। यहां व‍िज‍िटर बुक में जस्टिन ट्रूडो ने ल‍िखा था- ताजमहल दुन‍िया की सबसे सुंदर जगह है। ये मेरी वंडरफुल व‍िज‍िट है, इसके ल‍िए सबको धन्यवाद। अमृतसर में वो गोल्डन टेम्पल भी गए थे। गांधीनगर में स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में दर्शन के दौरान ट्रूडो परिवार भारत के पारंपरिक लिबास में नजर आया था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 10 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 10 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 17 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 17 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले
↑