पोलैंड ने बॉर्डर पर तैनात की सेना, लड़ाकू हेलिकॉप्टर:बेलारूस पर सीमा में घुसने का आरोप; PM ने हाइब्रिड अटैक की जताई थी आशंका
पोलैंड ने अपने बॉर्डर पर सेना तैनात करनी शुरू कर दी है। उसने बेलारूस पर उसके एयरस्पेस का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
पोलैंड ने अपने बॉर्डर पर सेना तैनात करनी शुरू कर दी है। उसने बेलारूस पर उसके एयरस्पेस का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। पोलैंड के रक्षा मंत्रालय ने कहा- हमने पूर्वी सीमा पर और ज्यादा मिलिट्री फोर्स और लड़ाकू हेलिकॉप्टर भेजने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा NATO को भी सीमा के उल्लंघन से जुड़ी जानकारी दे दी गई है।
वहीं पोलैंड ने बेलारूस के डिप्टी एम्बेसडर को भी तलब किया है। मामले में बेलारूस की मिलिट्री ने किसी भी सीमा उल्लंघन से इनकार कर दिया। उसने आरोप लगाया कि पोलैंड बॉर्डर पर सैनिकों की तैनाती कर रहा है और इसे सही ठहराने के लिए हम पर आरोप लगा रहा है।
बेलारूस ने एयरस्पेस में दाखिल होने की बात मानी, सीमा उल्लंघन से इनकार
हालांकि, बाद में बेलारूस की मिलिट्री ने ये माना कि वो पोलैंड के एयरस्पेस में दाखिल हुए थे। उन्होंने कहा कि ये बहुत कम ऊंचाई पर हुआ था, जिसकी वजह से रडार पर रोका नहीं जा सका। बेलारूस के मुताबिक, इनमें MI-8 और MI-24 हेलिकॉप्टर शामिल थे।
बेलारूस ने कहा कि उनके एयरक्राफ्ट ने किसी भी सीमा का उल्लंघन नहीं किया था। इसके कुछ दिन पहले ही पोलैंड ने दावा किया था कि वैगनर आर्मी के 100 लड़ाके उनके बॉर्डर की तरफ बढ़ रहे हैं। पोलैंड के प्रधानमंत्री माटुस्ज मोराविकी ने इसकी जानकारी दी थी।
युरोप के खिलाफ प्रवासियों का इस्तेमाल कर रहा रूस
पोलैंड की सरकार ने आरोप लगाया था कि रूस और बेलारूस प्रवासियों का इस्तेमाल कर पोलैंड और युरोप के दूसरे देशों को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे बचने के लिए पोलैंड ने बेलारूस के बॉर्डर पर एक लंबी दीवार तक बना ली थी। इसके बाद भी पोलैंड ने कहा था कि स्थिति और खतरनाक होती जा रही है। प्रधानमंत्री मोराविकी ने हाइब्रिड अटैक का खतरा होने की बात कही थी।
क्या होता है हाइब्रिड अटैक
जमीन के नीचे रहस्यमयी विस्फोट, अनाम साइबर हमले और देश के लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए चलाए जाने वाले दबे-छिपे ऑनलाइन कैंपेन। ये सब- ‘हाइब्रिड खतरों’ के हिस्से हैं। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक किसी देश के अहम इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला करना हाइब्रिड अटैक है। इसमें चुनाव में भी दखलंदाजी की जाती है।
बेलारूस के लिए परेशानी बने वैगनर लड़ाके
वैगनर आर्मी की बगावत के बाद 23 जुलाई को पुतिन और बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको की पहली मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने वैगनर चीफ प्रिगोजिन समेत कई मुद्दों पर चर्चा की थी।
रॉयटर्स ने एक टेलीग्राम चैनल के हवाले से बताया था कि इस मीटिंग के दौरान लुकाशेंको ने पुतिन को बताया कि बेलारूस वैगनर आर्मी के लड़ाकों से परेशान हो गया है। वो पश्चिमी देशों की ओर जाना चाहते हैं। लुकाशेंको ने बताया कि प्राइवेट आर्मी के लड़ाके कहते हैं- चलो वारसा और रेजसोव की तरफ घूम कर आते हैं।
पुतिन बोले- पोलैंड पर एक्शन को रूस पर हमला मानेंगे
पुतिन ने कहा था कि अगर पोलैंड ने बेलारूस के खिलाफ कोई भी एक्शन लिया तो वो रूस पर हमला माना जाएगा। उन्होंने कहा कि रूस सभी तरीकों से बेलारूस की मदद करेगा।
दरअसल, यूक्रेन जंग के बाद से बेलारूस रूस के लिए अहम पार्टनर साबित हुआ है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के सैनिकों को बेलारूस में भी ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं, रूस ने अपने परमाणु हथियार भी बेलारूस भेजे हैं। हालांकि, बेलारूस के सैनिक जंग में रूस की तरफ से नहीं लड़े हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 11 घंटे पहले
WorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 11 घंटे पहले
WorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 18 घंटे पहले
Worldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 18 घंटे पहले
Worldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहले
Worldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहले
Worldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहले
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 3 दिन पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 3 दिन पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 3 दिन पहले
Worldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 3 दिन पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 3 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 3 दिन पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 4 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 4 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले