ईरान से जहाज बचाने उनमें हथियारबंद सैनिक तैनात करेगा अमेरिका:अधिकारी ने कहा- गल्फ में वो अटैक करेंगे तो हम भी जवाब देने को तैयार
गल्फ में ईरान और अमेरिका के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिका अब होर्मुज के दर्रे से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों में नौसेना के हथियारबंद सैनिक तैनात करेगा।
गल्फ में ईरान और अमेरिका के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिका अब होर्मुज के दर्रे से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों में नौसेना के हथियारबंद सैनिक तैनात करेगा। ये वो इलाका है जहां से दुनिया में सप्लाई किए जाने वाले कुल तेल का 20% हिस्सा गुजरता है। अमेरिका ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया कि वो सैनिक तैनात करने से जुड़े एग्रीमेंट को जल्द ही लागू कर देंगे।
वहीं, जब अधिकारी से पूछा गया कि इस तैनाती से ईरान की फोर्सेज के साथ तनाव तो नहीं बढ़ जाएगा। इसके जवाब में अधिकारी ने कहा- ये तो उन (ईरान) पर निर्भर करता है। अगर ईरान अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का पालन करेगा तो किसी तरह का तनाव पैदा नहीं होगा। वहीं, अगर उनकी तरफ से अटैक हुआ तो हम भी जवाब देने को तैयार हैं।
अमेरिका ने गल्फ में तैनात किए F-16 लड़ाकू विमान
ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने पिछले महीने गल्फ में लड़ाकू विमान भी तैनात किए थे। एक अधिकारी ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर कहा था कि अमेरिका का A-10 अटैक एयरक्राफ्ट पहले से ही इलाके की निगरानी कर रहा है। अब F-16 लड़ाकू विमान भी तैनात किए गए हैं।
अमेरिका ने गल्फ में इस एक्शन की वजह ईरान से जहाजों को बचाना बताया था। अमेरिका ने इस इलाके में 3000 सैनिक तैनात करने की भी बात कही थी। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा था- होर्मुज पास दुनिया के लिए काफी अहम समुद्री रास्ता है। हमने देखा है कि ईरान कैसे इसे प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।
ईरान ने ओमान की खाड़ी में कॉमर्शियल जहाज जब्त किया
अमेरिका और ईरान के बीच ओमान की खाड़ी में 2019 से जहाजों को जब्त करने को लेकर विवाद चल रहा है। दरअसल, 2018 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से न्यूक्लियर डील खत्म कर ली थी। इसके बाद दोनों देश अलग-अलग जगहों पर एक-दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आते हैं।
गल्फ में होर्मुज पास भी उनमें से एक है।अब अधिकारियों का कहना है कि F-16 गल्फ में जहाजों को एयर कवर देगा। इस फैसले से गल्फ में ईरान को चुनौती देने के लिए अमेरिकी सेना की मौजूदगी भी बढ़ेगी।
दरअसल, अमेरिका ने पिछले महीने ईरान पर ओमान की खाड़ी में एक कॉमर्शियल जहाज पर कब्जा करने के आरोप लगाए थे। US नेवी ने दावा किया था कि उसने ईरान को 2 कॉमर्शियल तेल के टैंकर रिचमंड वोयेजर को जब्त करने से रोका। रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी नेवी ने बताया कि बाहमास के झंडे वाले 2 टैंकर गल्फ ऑफ ओमान से गुजर रहे थे। तभी ईरान की नेवी वेसल ने उस पर हमला कर दिया।
वहीं ईरान के मुताबिक, उसे कोर्ट से टैंकर को जब्त करने के ऑर्डर मिले थे। ईरान ने दावा किया कि ओमान की खाड़ी में एक टैंकर उनके वेसल से टकरा गया था। इस वजह से वेसल में सवार 5 क्रू मेंबर्स घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें उसे जब्त करने का आदेश मिला था

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 9 घंटे पहले
WorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 9 घंटे पहले
WorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 16 घंटे पहले
Worldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 16 घंटे पहले
Worldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहले
Worldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहले
Worldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहले
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 3 दिन पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 3 दिन पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 3 दिन पहले
Worldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 3 दिन पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 3 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 3 दिन पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 4 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 4 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले


