वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ
राजवाड़ा-2-रेसीडेंसी अरविंद तिवारी बात यहां से शुरू करते हैं… कदम भटकने लगे हैं सिंधिया समर्थक मंत्रियों और विधायकों के न जाने क्यों ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से भाजपा में आए विधायक इन दिनों भाजपा के दिग्गज नेताओं से संबंध मधुर करने में लगे हैं।
अरविंद तिवारी
बात यहां से शुरू करते हैं…
कदम भटकने लगे हैं सिंधिया समर्थक मंत्रियों और विधायकों के
न जाने क्यों ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से भाजपा में आए विधायक इन दिनों भाजपा के दिग्गज नेताओं से संबंध मधुर करने में लगे हैं। सुनकर आश्चर्य लगता है कि सिंधिया खेमे के कई मंत्री इन दिनों मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के यहां अपने नंबर बढ़ाने में लगे हैं। इनमें से कई के समर्थक तो खुलकर कहने लगे हैं कि अभी जो स्थिति भाजपा में सिंधिया की नजर आ रही है, उससे यह तो स्पष्ट है कि जिस तरह वे कांग्रेस में वीटो कर अपने समर्थकों का उद्धार कर देते थे, वैसा भाजपा में संभव होता नहीं दिख रहा है। यही परेशानी उन्हें भटकने को मजबूर कर रही है। देखिए आगे क्या क्या होता है।
इसे कहते हैं राजनीति…भाषण शिवराज का और तारीफ सुभाष यादव की
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो करें वह कम है। भीड़ का मिजाज देखकर उसी भाषा में बात करना मुख्यमंत्री की खूबी है। रविवार को मुख्यमंत्री इंदौर में यादव समाज के एक बड़े जलसे में शामिल होने पहुंचे। उनके एक ओर मंत्री मोहन यादव बैठे थे, तो दूसरी ओर कांग्रेस विधायक सचिन यादव। मौके की नजाकत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस जलसे में यादव के पिता पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने मध्यप्रदेश की राजनीति की दिशा बदलने की कोशिश की, पर उन्हें सफल नहीं होने दिया गया। उनका इतना कहना था कि सभागार तालियों से गूंज उठा और सचिन भी मुख्यमंत्री की ओर मुस्करा दिए।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी की रामलीला राजनीति
प्रभारी की भूमिका प्राय: समन्वयक की होती है, लेकिन कांग्रेस के मध्यप्रदेश के प्रभारी जे पी अग्रवाल की शैली ने उन कार्यकर्ताओं को मायूस कर रखा है, जो उपेक्षित हैं और दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय तक अपनी जरूरी शिकायतें पहुंचाना चाहते हैं। अग्रवाल की रामलीला स्टाइल की राजनीति इन दिनों मध्यप्रदेश में चर्चा में है। सालों तक दिल्ली की प्रसिद्ध रामलीला समिति के अध्यक्ष रहे अग्रवाल वहां अक्सर बड़े नेताओं और अफसरों को बुलाकर सम्मानित करते थे। मध्यप्रदेश की कमान संभालने के बाद वे जिस भी जिले में गए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का घर जाकर शॉल और श्रीफल से सम्मान किया। यहां तक तो ठीक था, लेकिन इसी कवायद में वे ऐसे कई लोगों को भी शॉल-श्रीफल भेंट कर आए जो ना तो कांग्रेस में सक्रिय रहे और दूसरी पार्टी की परिक्रमा भी कर आए।
बड़े सरकार ने नजर फेरी और भूपेंद्र सिंह कोप भवन में चले गए
आखिर ऐसा क्या हुआ कि कभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रियपात्र माने जाने वाले मंत्री भूपेन्द्र सिंह इन दिनों अपने ही आका से खफा-खफा से हैं। पिछले दिनों जब मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष सागर जिले के कोर ग्रुप से रूबरू हुए तो भूपेंद्र सिंह नदारद थे। कहा यह जा रहा है कि जिस तरह लोकायुक्त ने सिंह के खिलाफ जांच प्रकरण दर्ज किया, उससे वे बेहद नाराज हैं और यह मान रहे हैं कि कहीं से इशारा था, उसी के बाद लोकायुक्त ने उन्हें लपेटे में लिया। वैसे भूपेंद्र सिंह के खिलाफ एकजुट हुए सागर जिले के तमाम भाजपा नेता यह मान रहे हैं कि उनकी खिलाफत अब रंग लाने लगी है और इसका आगे और असर देखने को मिलेगा।
दिल्ली में विवेक अग्रवाल का दबदबा और प्रदेश को मदद की दरकार
दिल्ली में पॉवरफुल पोजिशन वाले मध्यप्रदेश कॉडर के आईएएस अफसर विवेक अग्रवाल की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात नौकरशाही के बीच बड़ी चर्चा बन गई। 2023 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अग्रवाल दिल्ली चले गए थे। 15 महीने बाद भाजपा के सरकार में वापस आने पर उनके फिर मध्यप्रदेश आने की बात चल पड़ी थी, लेकिन डेपुटेशन पॉलिसी की बाध्यता और ‘बड़े साहब’ के रजामंद न होने के कारण ऐसा संभव नहीं हुआ था। इसका अग्रवाल को पूरा फायदा मिला और दिल्ली में उनकी हैसियत दिन-ब-दिन बढ़ती गई। जिस महत्वपूर्ण भूमिका में अभी वे हैं, उसके बाद उनकी मध्यप्रदेश वापसी के बारे में सोचना ही बेमानी है। हां इतना जरूर है कि दिल्ली में दबदबा रखने वाले अग्रवाल मध्य प्रदेश सरकार की मदद तो कर ही देते हैं।
कमलनाथ के यहां बढ़ने लगी है अफसरों की आवाजाही
विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं नौकरशाही में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के यहां आईएएस और आईपीएस अफसरों की आवाजाही बढ़ गई है। यह अफसर उनके विजन की जमकर तारीफ करने लगे हैं और खुद को वर्तमान सरकार से त्रस्त बता रहे हैं। यहां तक तो ठीक है अभी तक जो अफसर जिलों में कांग्रेसियों को भाव नहीं देते थे वह अब उन्हें मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के गुणा भाग समझाने लगे हैं। यही तो है समय का फेर।
चलते-चलते
किस्मत हो तो कमल नागर जैसी। राज्य प्रशासनिक सेवा के उक्त अफसर के पास 6 महीने से कोई काम नहीं है। नागर जिस विभाग में पदस्थ थे, वहां से उन्हें 6 महीने पहले हटा तो दिया गया, पर कोई दूसरा काम नहीं सौंपा गया। फिलहाल वे घर बैठे हैं और पूरी तनख्वाह ले रहे हैं। ऐसे कुछ अफसर और हैं, पर गलती इनकी नहीं, सरकार ही इनसे काम लेने के मूड में नहीं दिखती।
पुछल्ला
एक वरिष्ठ आईएएस अफसर इन दिनों बहुत चर्चा में है। चर्चा भी किसी छोटे-मोटे मुद्दे के कारण नहीं है। दरअसल जैसे ही 2000 के नोट बाजार से वापस लेने की सूचना केंद्र सरकार ने जारी की, उक्त अफसर परेशान हो गए। होना स्वाभाविक भी था। उक्त अफसर के पास करीब आठ करोड़ रुपए के 2000 के नोट थे। इसके बदले में छोटे नोट प्राप्त करने के लिए उन्हें न जाने कितने खटकरम करना पड़े। खैर अब वे राहत महसूस कर रहे हैं, क्योंकि इतनी उठा-पटक के बाद काम तो बन गया। अंत भला तो सब भला।
बात मीडिया की
- दैनिक भास्कर ने सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ ही कम्युनिटी में अपना नेटवर्क मजबूत करने के लिए नई पहल की है। इन संस्थाओं द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि अब भास्कर के ऐप पर सीधे खबर भेज सकेंगे और इस ऐप पर एक डेडीकेटेड टीम खबरों का परीक्षण कर उसे डिजिटल और प्रिंट मीडिया के लिए आगे बढ़ाएगी। इन संस्थागत प्रतिनिधियों को भास्कर ऐप एसोसिएट के परिचय पत्र भी दिए गए हैं। इसकी विधिवत शुरुआत शनिवार को समूह के संयुक्त प्रबंध निदेशक पवन अग्रवाल की मौजूदगी में की गई।
- नईदुनिया के स्टेट एडिटर सद्गुरुशरण अवस्थी पिछले दिनों दफ्तर के केंटीन में जिस अंदाज में चाय पी रहे रिपोर्टर्स पर बरसे उसकी बड़ी चर्चा है। उन्होंने रिपोर्टर्स को तो जमकर फटकारा ही, केंटीन संचालक को भी हिदायत दे दी थी कि इन लोगों को चाय मत दिया करो। रिपोर्टर समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों? अपने पुराने साथियों से मिलने नईदुनिया पहुंची सुमेधा पुराणिक के लिए यह नजारा बहुत चौंकाने वाला था।
- फ्री प्रेस और नईदुनिया में लंबे समय तक सेवाएं दे चुके तेजतर्रार रिपोर्टर नवीन यादव अब टीम प्रभात किरण का हिस्सा हो गए हैं। नवीन ने कुछ महीने पहले नईदुनिया को अलविदा कह दिया था। वे एक अच्छे बाईक राइडर और क्रिकेटर भी हैं।
- पत्रिका के सांध्य संस्करण न्यूज़ टुडे में धुआंधार पारी खेल रहे सीनियर रिपोर्टर मोहित पांचाल टीम पत्रिका में अहम भूमिका में रहेंगे। मोहित भाजपा और कलेक्टोरेट बीट पर तगड़ी पकड़ रखते हैं। संदीप पारे के दैनिक भास्कर में जाने के बाद पत्रिका में यह दोनों बीट खाली थी।
- सांध्य दैनिक अग्निबान इन दिनों अपने डिजिटल एडिशन पर बहुत फोकस कर रहा है। इसको बहुत अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले