पत्रकार और न्यायाधीश लड़खड़ाए तो होगा लोकतंत्र को नुकसान, बोले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बीएन श्रीकृष्ण ने स्वतंत्र पत्रकारिता की जमकर वकालत की और आज के हालात पर भी चिंता व्यक्त की.

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बीएन श्रीकृष्ण ने स्वतंत्र पत्रकारिता की जमकर वकालत की और आज के हालात पर भी चिंता व्यक्त की. मुंबई प्रेस क्लब की और से आयोजित एक पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा आज के दौर में लोकतंत्र के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए पत्रकारों की स्वतंत्रता बेहद जरूरी है.
दोनो स्तंभों को अनिवार्य रूप से बिलकुल स्वतंत्र होना चाहिए, एक न्यायाधीश और दूसरा पत्रकार ये दोनो जब भी स्वतंत्र नही होंगे. हमारा लोकतंत्र लड़खड़ाएगा और अपनी आजादी खो देगा. पूर्व न्यायधीश ने वर्तमान की दोनों स्तंभों की स्थिति पीड़ा को जाना भी है और समझा भी है. पत्रकारों की स्तिथि तो और भी बेहद चिंतनीय है और देश के दिगज्ज और जाने माने पत्रकार या तो घर बैठ गए या बिठा दिए गए हैं.
ये जमात जो बेबाकी, दबंगता और निर्भयता से कलम पकड़ती थी और आईना दिखाती थी, उसे तो लगभग कुचल दिया गया है. रौंद दिया गया है, जो सत्य और हकीकत से वास्ता रखती थी. इसमें तनिक मात्र भी संदेह नही कि इस जमात की दुर्दशा और हालात और भी बदत्तर होंगे.
आने वाले समय में सिर्फ चिंदीचोर, दुकानदार, ब्लैकमेलर और दलाल जो कि पत्रकार की जमात में नही आते, इनका ही का बोल-बाला होगा और ये स्तंभ अपनी दुर्दशा पर आंसू बहायेगा. लेकिन स्तंभ के सच्चे सपूत स्तंभ की रक्षा के लिए सिर पर कफन बांधकर और कमर कसकर मैदान में कलम की धार को बरकरार रखे हुए हैं और इसे किसी भी कीमत पर झुकने नहीं देंगे और लोकतंत्र को भी सलामत रखेंगे.

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Mumbaiमुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का! 12 दिन पहले
India Newsपुणे-बेंगलुरु हाइवे 2 दिन से ब्लॉक, किसानों का अब मुंबई समेत महाराष्ट्र में दूध और सब्जी सप्लाई बंद करने का ऐलान 20 दिन पहले
India Newsसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोप 25 दिन पहले
India NewsMVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकार 25 दिन पहले
India News2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवाल 25 दिन पहले
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 57 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 95 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 445 दिन पहले