
इंदौर क्राइम ब्रांच और तेजाजी नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए क्षेत्र की पॉश इलाके लिम्बोदी में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए घर के कमरों से 3 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। वहीं इसके अलावा एक दलाल और उसकी पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आई युवतियां दिल्ली, उज़्बेकिस्तान और इंदौर की रहने वाली है। फिलहाल सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
रअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के श्री कृष्ण एवेन्यू फेज 3 में जाहिद और उसकी पत्नी सेक्स रैकेट चला रही है, जिसके बाद क्राइम ब्रांच और तेजाजी नगर थाना पुलिस की टीम ने एक आरक्षक नीतीश को सिविल ड्रेस में ग्राहक बनाकर भेजा। सूचना सही पाए जाने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां रूम के अंदर तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में बेड पर लेटी हुई थी। वही पुलिस ने घर में रैकेट चलाने वाले मुख्य सरगना जाहिद पिता जूमन खान उम्र – 44 साल निवासी 335 न्यू रानी बाग और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। जो पूरा रैकेट का संचालन करता था।
आरोपी जाहिद ग्राहकों से तीन हजार रुपए लेता था और युवतियों को उसमें हिस्सा देता था, बाकी के पैसे खुद रखता था। फिलहाल पुलिस आरोपी जाहिद और युवतियों से पूछताछ कर रही है कि कितने समय से देह व्यापार का ये धंधा इस घर में चल रहा था और किस एजेंट के माध्यम से ये युवतियां इंदौर लाई गई थी।
