देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 5 बार पढ़ी गई

समय खत्म होने से नौ मिनट पहले विजयवर्गीय तो 16 मिनट पहले मेंदोला ने जमा किया नामांकन

राजवाड़ा से रैली के रूप में निकले विजयवर्गीय और मेंदोला, लेकिन समय खत्म होने की आशंका हुई तो कार से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। सोमवार को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन था। मुहूर्त का इंतजार करते रहे विजयवर्गीय और मेंदोला।

Abhishek Raghuvanshi31 अक्टूबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

राजवाड़ा से रैली के रूप में निकले विजयवर्गीय और मेंदोला, लेकिन समय खत्म होने की आशंका हुई तो कार से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

सोमवार को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन था। मुहूर्त का इंतजार करते रहे विजयवर्गीय और मेंदोला।
रैली के रूप में निकले थे, लेकिन समय खत्म होने की आशंका में वाहन से उतरकर कार से कलेक्टोरेट पहुंचे।
राजवाड़ा पर भाजपा के नेता रैली शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान कांग्रेस की रैली भी वहां पहुंच गई।
विधानसभा क्षेत्र एक से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय और विधानसभा क्षेत्र दो से भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने नामांकन जमा करने के अंतिम दिन सोमवार को नामांकन पत्र जमा किए। विजयवर्गीय ने समय खत्म होने से ठीक नौ मिनट पहले दोपहर 2.51 बजे नामांकन पत्र जमा किया। उनकी पत्नी आशा विजयवर्गीय और बेटा आकाश विजयवर्गीय भी उनके साथ थे।

इसके पहले विजयवर्गीय ने समय खत्म होने से 16 मिनट पहले विधानसभा क्षेत्र दो से भाजपा प्रत्याशी मेंदोला का नामांकन पत्र जमा करवाया। इंदौर जिले की नौ विधानसभा सीटों में से छह के भाजपा प्रत्याशी सोमवार दोपहर राजवाड़ा पर जमा हुए। यहां से वे रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय की तरफ बढ़े, लेकिन नामांकन पत्र समय पर जमा करने के लिए विजयवर्गीय और मेंदोला रैली वाहन से उतरकर कार से कलेक्टर कार्यालय रवाना हो गए।

कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुहुर्त का करते रहे इंतजार
विजयवर्गीय और मेंदोला तय समय तीन बजे से आधा घंटा पहले कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए थे, लेकिन मुहुर्त के चक्कर में उन्होंने इंतजार किया। विजयवर्गीय ने दोपहर तीन बजे से 16 मिनट पहले मेंदोला का नामांकन पत्र जमा करवाया। इसके बाद वे परिसर में इंतजार करने लगे। दोपहर 2.51 बजे वे पीठासीन अधिकारी के कक्ष में पहुंचे और अपना नामांकन पत्र जमा किया।

भाजपा के कार्यक्रम के बीच निकली कांग्रेस की रैली
दोपहर एक बजे के लगभग भाजपा प्रत्याशियों के राजवाड़ा पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भाजपा के कार्यकर्ता और नेता रैली शुरू करने का इंतजार कर ही रहे थे कि विधानसभा क्षेत्र दो से कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे रैली के रूप में वहां पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने मंच से ही पुलिस प्रशासन से कांग्रेस के नेताओं को वहां से हटाने की अपील की। हालांकि कुछ ही देर में स्थिति सामान्य हो गई।

कुछ मीटर चलकर ही बिखर गई रैली
भाजपा की रैली राजवाड़ा से शुरू होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचना थी, लेकिन विजयवर्गीय, मेंदोला के रैली वाहन से उतरने के बाद अन्य नेता भी वाहन से उतर गए और कार से कलेक्टर कार्यालय की ओर रवाना हो गए। इसके बाद रैली बिखर गई। कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचते-पहुंचते रैली में भीड़ आधी रह गई।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑