सभी अवैध कब्जों को हटाएंगे, बोले इंदौर कलेक्टर इलैया राजा
स्विमिंग पूल, आलीशान बगीचा सहित ऐशो-आराम के सारे साधन। स्टार चौराहा व बायपास रोड के बीच है सीलिंग की जमीन।
स्विमिंग पूल, आलीशान बगीचा सहित ऐशो-आराम के सारे साधन। स्टार चौराहा व बायपास रोड के बीच है सीलिंग की जमीन।
शहर के खजराना क्षेत्र में भूमाफिया इस्लाम पटेल का फार्म हाउस शनिवार को प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के संयुक्त दल ने ढहा दिया। स्टार चौराहा और बायपास रोड के बीच सीलिंग की जमीन पर यह फार्म हाउस बिना अनुमति बनाया गया था। इसमें स्विमिंग पूल, आलीशान बगीचा सहित ऐशो-आराम के सारे साधन थे। फार्म हाउस करीब 24 हजार वर्गफीट में बना था और इस जमीन का बाजार मू्ल्य करीब 30 करोड़ रुपये है।
अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले ही इस्लाम को नोटिस जारी किया था। शनिवार को एसडीएम अंशुल खरे, निगम उपायुक्त लता अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल लेकर भू-माफिया के फार्म हाउस पहुंचे। अमले ने मशीनों से फार्म हाउस का पक्का निर्माण तोड़ा और परिसर के अन्य निर्माण भी तोड़ डाले। प्रशासन को आशंका थी कि कार्रवाई के विरोध में भू-माफिया की तरफ से कोई आएगा, लेकिन वहां कोई नहीं पहुंचा।
सभी अवैध कब्जे हटाएंगे
इस्लाम पटेल और शासन के बीच सीलिंग भूमि का मामला तो कोर्ट में चल रहा है, लेकिन उसके फार्म हाउस पर कार्रवाई अवैध निर्माण को लेकर की गई है। शहर में ऐसी सभी शासकीय या सीलिंग भूमि से अवैध कब्जे हटाएंगे जो किसी माफिया के कब्जे में है। इस तरह की कार्रवाई कुछ समय पहले छोटा बांगड़दा में भी हो चुकी है।
– इलैया राजा टी, कलेक्टर
करोड़ रुपये की कीमत वाली सीलिंग की जमीन पर किया था अवैध निर्माण
धोखाधड़ी, जालसाजी समेत कई मामलों में दर्ज हैं केस एसडीएम खरे के अनुसार, इस्लाम पर धोखाधड़ी, जालसाजी व शासकीय दस्तावेजों में हेराफेरी के आधा दर्जन केस दर्ज हैं। ईओडब्ल्यू में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हैं। उसके खिलाफ जिला बदर का मामला भी चल रहा है।
इस्लाम ने नोटरी पर बेचे सरकारी जमीन के प्लाट
भू-माफिया इस्लाम पटेल लंबे समय से प्रशासन के निशाने पर था। उसके खिलाफ कई शिकायतें हैं कि वह दस्तावेजों में हेराफेरी कर नोटरी के आधार पर शासकीय जमीन पर प्लाट बेच देता है। सस्ता प्लाट चाहने वाले लोग झांसे में आ जाते थे। खजराना में सीलिंग की जमीन पर पटेल नगर कालोनी बसा दी। यहां नोटरी पर प्लाट बेचे हैं
सीलिंग की 1200 एकड़ जमीन पर बन गईं अवैध कालोनियां!
सरकारी दस्तावेजों में सीलिंग की 1200 एकड़ जमीन है, लेकिन धरातल पर हकीकत अलग है। शहर में सीलिंग की अतिशेष भूमि शासन ने ले ली थी, लेकिन आज अधिकांश भूमि पर अवैध कालोनियां कट गई हैं। मप्र सरकार ने वर्ष 2000 में सीलिंग एक्ट खत्म कर दिया था। उस वक्त तक जितनी भूमि इस एक्ट से प्रभावित हुई थी, वह तो शासन के पास ही होना चाहिए थी, किंतु अधिकांश जमीन शासन के पास नहीं है। इसमें भूमि स्वामियों और शासन के बीच कानूनी विवाद भी अलग-अलग कोर्ट में चल रहे हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 घंटा पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले