वार्ड 81 में बवाल:सूर्यदेव नगर में निगम ने मंदिर तोड़ा हंगामा, पथराव; पार्षद धरने पर बैठे
सूर्यदेव नगर के बी-सेक्टर में गार्डन के अंदर बने एक शिवमंदिर को नगर निगम के अमले ने बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ दिया। इसकी जानकारी लगते ही क्षेत्र में बवाल मच गया।
सूर्यदेव नगर के बी-सेक्टर में गार्डन के अंदर बने एक शिवमंदिर को नगर निगम के अमले ने बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ दिया। इसकी जानकारी लगते ही क्षेत्र में बवाल मच गया। आक्रोशित जनता ने निगम की जेसीबी के कांच फोड़ दिए। वहीं स्थानीय पार्षद और एमआईसी सदस्य कार्यकर्ताओं के साथ गार्डन में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा, अधिकारियों ने न तो जनप्रतिनिधियों को सूचना दी और न ही जनता को विश्वास में लिया। जनसुनवाई में आई शिकायत के बाद मनमाने तरीके से कार्रवाई कर दी।
उन्होंने मांग की कि जिम्मेदार अधिकारियों को जब तक निलंबित नहीं किया जाता वे धरने पर बैठे रहेंगे। महापौर ने जानकारी मिलते ही रिमूवल अमले काे फटकारा और भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर, विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वार्ड 81 के इस गार्डन में पहुंचे। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और मंदिर को दोबारा बनवाने की मांग की। रहवासियों ने क्षेत्र की दरगाह पर भी सवाल उठाए। इसके बाद पुलिस ने वहां फोर्स तैनात कर दिया है। कलेक्टर का कहना है कि जनसुनवाई में आवेदन आया था, जिसे निगम को भेजा गया था।
महापौर ने दिए भवन निरीक्षक और भवन अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश कार्रवाई से लोगों में आक्रोश, फिर मंदिर बनाने पर अड़े
यह है मामला
मंदिर के गुंबद की छाया एक घर पर पड़ रही थी। यहां रहने वाली महिला ने परछाई से परेशानी बताते हुए जनसुनवाई में मंदिर की ही शिकायत कर दी। अधिकारियों से फोन भी लगवाया गया। कुछ देर बाद निगम का अमला पहुंचा और पूरा मंदिर तोड़ दिया गया।
पटेल नगर में सीएम को करनी पड़ी थी दोबारा निर्माण की घोषणा
पटेल नगर में बेलेश्वर महादेव मंदिर Ḥमें अतिक्रमण हटाने के नाम पर मंदिर तोड़ा गया था। दोबारा मंदिर बनाने की मांग के बाद सीएम को इसकी सार्वजनिक घोषणा करना पड़ी थी।
यह र्कारवाई बिलकुल गलत
जनप्रतिनिधियों को सूचना दिए बिना इस तरह की कार्रवाई करना बिलकुल गलत है। मैंने कार्रवाई के लिए कह दिया है। बीओ व बीआई को उस जोन से हटा रहे हैं।
–पुष्यमित्र भार्गव, महापौर
सरकार को बदनाम करने की कोशिश
जनता ने 10 से 100 रुपए तक दान देकर यह छोटा सा मंदिर बनवाया था। दो मिनट में इसे तोड़ दिया। इतना पुलिस फोर्स खड़ा कर दिया जैसे कोई आतंकवादी हमला हो रहा हो। यह सरकार को बदनाम करने की कोशिश है।
-अभिषेक शर्मा, एमआईसी सदस्य

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले