इंदौर से लसूडिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है
मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है यंहा के रहने वाले राहुल सरकार ने सूचना दी कि उनके पिता मृत अवस्था में घर में ही पड़े हुए हैं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाई अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि व्यक्ति की कैसे मौत हुई है
