रेरा द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार कॉलोनियों में विकास संबंधी कार्य शीघ्र किए जाए पूरे।
*कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कॉलोनाइजरों को दिए निर्देश। *कॉलोनियां संबंधी अनुमतियां तथा एनओसी आदि देने की प्रक्रिया को बनाया जाएगा सुलभ। *समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए बनेगा पोर्टल।
*कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कॉलोनाइजरों को दिए निर्देश।
*कॉलोनियां संबंधी अनुमतियां तथा एनओसी आदि देने की प्रक्रिया को बनाया जाएगा सुलभ।
*समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए बनेगा पोर्टल।
इंदौर जिले में कॉलोनी सेल से अनुमति प्राप्त तथा रेरा से अनुमोदित कॉलोनियों तथा अन्य आवासीय प्रोजेक्ट में विकास संबंधी कार्य शीघ्र पूरे किए जाए। रेरा द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार विकास संबंधी कार्य पूरा नहीं करने पर संबंधित कॉलोनाइजर तथा बिल्डरों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। इंदौर जिले में आवासीय प्रोजेक्ट में ईडब्ल्यूएस तथा एलआईजी के लिए आरक्षित प्लॉट/फ्लेट आवंटित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही जिले में कॉलोनियां संबंधी विभिन्न अनुमतियां तथा एनओसी आदि देने की प्रक्रिया को सुलभ बनाया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इस संबंध में आवेदकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, उन्हें अनुमति/एनओसी एक निश्चित समय में प्राप्त हो। इसके लिए एक विशेष पोर्टल भी तैयार किया जाएगा। साथ ही प्रक्रिया के लिए एक एसओपी तैयार की जाएगी। इसमें आवेदन से लेकर अनुमति तक की प्रक्रिया, आवेदन के प्रारूप, चेक लिस्ट, नियम आदि का उल्लेख रहेगा।
यह जानकारी कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा आज कॉलोनाइजर तथा बिल्डरों की कलेक्टर कार्यालय में ली गयी बैठक में दी गयी। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना लोवंशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि यह बैठक रेरा द्वारा अनुमोदित उन 87 प्रोजेक्ट के संबंध में ली गयी जिन्होंने रेरा से अनुमोदन के पश्चात निर्धारित समय में विकास संबंधी कार्य पूरे नहीं किए। इन 87 प्रोजेक्ट की सूची रेरा से प्राप्त हुयी थी। बताया गया कि इस तरह की बैठक अब हर माह आयोजित होगी। बैठक में बताया गया कि अधिकांश कॉलोनियों और आवासीय प्रोजेक्टों में 80 से 90 प्रतिशत विकास कार्य पूरे हो गए हैं। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने निर्देश दिए कि शेष बचे कार्य भी शीघ्र पूरे कर लिए जाए। बताया गया कि कॉलोनियों और आवासीय प्रोजेक्टों में ईडब्ल्यूएस तथा एलआईजी के लिए आरक्षित प्लॉट और फ्लेट के संबंध में आवेदक नहीं मिल रहे हैं। इसलिए यह कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्लॉट और फ्लेट आवंटन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिए उन्होंने बताया कि कॉलोनाइजरों तथा बिल्डरों के सहयोग से विशेष अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि कॉलोनाइजर तथा बिल्डर अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी निर्वहन करें, वे यह तय करें कि कुछ प्लॉट या फ्लेट दिव्यांगों और अति जरूरतमंदों को भी मिले।
बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बताया कि जिले में कॉलोनियां संबंधी विभिन्न अनुमति/एनओसी सुलभ और समय-सीमा में प्राप्त हो, इसके लिए कॉलोनी सेल की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। इसके लिए एक विशेष पोर्टल तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। साथ बताया गया कि इस संबंध में एक एसओपी भी तैयार की जाएगी। इसमें आवेदन से लेकर अनुमति तक की प्रक्रिया का उल्लेख होगा। साथ ही आवेदन के प्रारूप का निर्धारण किया जाएगा और चेक लिस्ट बनाकर दी जाएगी। जिससे की आवेदकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। बैठक में उन्होंने कहा कि नामांतरण और सीमांकन का कार्य निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कॉलोनाइजर डायवर्सन शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करे। बताया गया कि जब से भूखंड धारकों ने प्लॉट क्रय किया है, तब से उस भूखंड का डायवर्सन शुल्क जमा करने की जवाबदारी भू धारक की होगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले