मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के संबंध में बैठक अधिक से अधिक पात्र युवाओ को दिया जा सके प्रशिक्षण।
इंदौर। मध्य प्रदेश शासन की सीखो कमाओ योजना के संबंध में निगमआयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा सीटी बस आफिस में बैठक ली गई।

इंदौर। मध्य प्रदेश शासन की सीखो कमाओ योजना के संबंध में निगमआयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा सीटी बस आफिस में बैठक ली गई। बैठक में समस्त अपर आयुक्त, विभागीय अधिकारी, शेक्षणिक संस्थाओ के प्रतिनिधि, आइटीआय विभाग, निगम के तकनीकी अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।
आयुक्त हर्षिका सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश कौशल विभाग संचालनालय मध्य प्रदेश तकनीकी शिक्षा कौशल विभाग एवं रोजगार विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना संचालित कि जा रही है। इस योजना का प्रिंन्ट, इलेक्ट्रॉनिक व अन्य साधन से प्रचार-प्रसार करने के संबध में निर्देश दिये गये। साथ ही ऐसे शैक्षणिक संस्थान चिंहित करने जहां पर अधिक से अधिक पात्र युवाओ को प्रशिक्षण दिया जा सके। साथ ही सभी तकनीकी संस्थाओ से चर्चा कर उनके संस्थानो में जाकर छात्रो को मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के संबंध में अवगत कराने के संबंध में भी चर्चा की गई। उक्त योजना के संबंध में सुनियोजित प्लानिंग करके हर 2-2 दिन की गेप में विभिन्न माध्यमो से प्रचार-प्रसार करने के संबंध में भी निर्देश दिये गये।
मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के लिए शर्तें
योजना के तहत ऐसे युवा पात्र होंगे।
(क) जिनकी आयु 18 से 29 वर्ष तक हो।
(ख) जो मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी हों।
(ग) जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं/आईटीआई उत्तीर्ण या उससे उच्च हो।
योजना के तहत चयनित युवा को “छात्र-प्रशिक्षणार्थी” कहा जाएगा।
योजना के विभिन्न क्षेत्र एवं पाठ्यक्रम
- विनिर्माण क्षेत्र, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल आदि।
- प्रबंधन (मैनेजमेंट एवं मार्केटिंग क्षेत्र)।
- ऐसे क्षेत्र जिनमे प्रशिक्षण उपरांत छात्र-प्रशिक्षणार्थी गिग इकोनोमी एवं ब्लू कॉलर जॉब्स हेतु उपयुक्त होंगे।
- सेवा क्षेत्र होटल मैनेजमेंट, टूरिज्म और ट्रैवल, अस्पताल, रेलवे, आदि।
- आईटी क्षेत्र आईटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट क्षेत्र।
- वित्तीय क्षेत्र बैंकिंग, बीमा, लेखा, चार्टेड अकाउंटेंट और अन्य वित्तीय सेवायें।
- मीडिया और कला।
- कानूनी एवं विधि सेवाएं।
- शिक्षा व प्रशिक्षण।
- विनिर्माण/सेवाओं/व्यापार आदि के अंतर्गत शेष अन्य क्षेत्र के युवा शामिल होगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले