देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 8 बार पढ़ी गई

भाजपा के शेखावत का आरोप- सिंधिया के साथ आए मंत्रियों ने खुलेआम मचा रखी है लूट

भाजपा में वरिष्ठ नेताओं के असंतोष के स्वर और तेज हो गए हैं। एक तरफ पार्टी असंतुष्ट नेताओं को मनाने में लगी है तो दूसरी तरफ से और तीखे बयान सामने आ रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi6 मई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भाजपा में वरिष्ठ नेताओं के असंतोष के स्वर और तेज हो गए हैं। एक तरफ पार्टी असंतुष्ट नेताओं को मनाने में लगी है तो दूसरी तरफ से और तीखे बयान सामने आ रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ सहकारी नेता भंवरसिंह शेखावत ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं पर बड़ा आरोप लगाया है। शेखावत ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हमारे भाजपा के मंत्रियों पर कभी भ्रष्टाचार के इतने आरोप नहीं लगे जितने सिंधिया के साथ आए नेताओं पर लगे हैं।

उन्होंने खुलेआम लूट मचा रखी है।
भाजपा नेता शेखावत ने कहा कि बदनावर में हमारे मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव द्वारा जमीनों और खदानों पर कब्जा किया गया है, अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। जुआ-सट्टा सब खुलेआम चलाया जा रहा है। इनके भाजपा में आने के बाद पार्टी की बदनामी हो रही है। पार्टी की मूल अवधारणा के साथ जुड़े लोगों के मन को पीड़ा हो रही है। यही बात तो हम संगठन को बता रहे हैं। कार्यकर्ता अपनी बात संगठन से कह रहा है, उसे सुनिए। यदि समय रहते नहीं चेते तो यही कारण था जब 2018 में शिवराज सरकार चली गई थी। इस बयान के बाद राजवर्धन सिंह ने ट्वीट कर आपत्ति जताई है।

जिन्होंने पार्टी को खड़ा किया, उन्होंने अपमानित कर रहे
शेखावत ने कहा, जिन लोगों ने पिछली बार सरकार गिराने का काम किया, पार्टी के खिलाफ काम किया, उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है। दूसरी तरफ जिनका जीवन खप गया इस पार्टी को खड़ा करने में, उन्हें अपमानित करके कोने में बिठा दिया है। बुजुर्ग नेता यह नहीं कह रहे हैं कि उन्हें टिकट दे दो। यह टिकट की लड़ाई नहीं है, यह तो पार्टी को जिंदा रखने और जो समाप्त करने में लगे हैं, उनके खिलाफ संघर्ष है।

सिद्धांत से दूर हो गई पार्टी
भाजपा नेता शेखावत ने यह भी कहा कि सिंधिया समर्थित नेता भाजपा में आए तो उनका पार्टी ने स्वागत किया। इतना ही नहीं, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें जिताया भी, लेकिन उसके बाद जो स्थितियां बनी पार्टी के अंदर वह मन को पीड़ा देने वाली हैं। उनके आने से पार्टी मजबूत होती तो कोई बात होती, लेकिन उनके आने के बाद हमारी पार्टी की जमीन खोखली हो गई। हमारे सिद्धांत छूट गए। जिस सिद्धांत को लेकर हमने पार्टी का निर्माण किया था, आज वह उससे दूर हो गई।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 14 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 14 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑