बाणगंगा थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती ने थाने पहुंचकर अपने एक दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है आरोपी युवक द्वारा युवती का पीछा कर उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था और कुछ पुराने फोटो के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है यहां की रहने वाली एक युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसका एक पुराना मित्र उसका लगातार पीछा करता है और शादी करने के लिए दबाव बनाता है वहीं युवक के पास उसके कुछ पुराने फोटो भी हैं जिसके आधार पर वह लगातार ब्लैकमेल कर रहा है और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे रहा है परेशान होकर युवती ने पुलिस की शरण ली और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
