
- जेलकर्मियों ने परेड़ के दौरान तलाशी ली तो एक और चोरी कबूली।
इंदौर। रावजी बाजार थाने की पुलिस ने जिस चोर को हवालात में रखा, वह अंत:वस्त्रों में सोने का हार छुपाए बैठा था। पुलिसकर्मियों ने बगैर तलाशी जेल रवाना कर दिया। जेल दाखिले के समय कर्मचारियों ने परेड ली तो हार निकल आया। पूछताछ की तो भंवरकुआं क्षेत्र में चोरी करना कबूला।
भंवरकुआं टीआइ राजकुमार यादव के मुताबिक आरोपित रोहित रघुनाथ भालसे को रिमांड पर लिया गया है। रोहित करीब 10 दिन पूर्व सेंट्रल जेल भेजा गया था। रोहित ने रावजी बाजार थाना क्षेत्र स्थित हरसिद्धि क्षेत्र में चोरी की थी। पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की और जेल रवाना कर दिया। जेल दाखिले के समय जेलकर्मियों ने रोहित की तलाशी ली। शरीर के निशान देखने के दौरान सोने का हार निकल गया।
पूछताछ की तो बताया कि उसने भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित जानकी नगर में चोरी की थी। रावजी बाजार थाने के पुलिसवालों ने उसे बगैर तलाशी हवालात में रखा। कोर्ट से जमानत न मिलने से हार जेल तक आ गया। जेल से सूचना मिलने पर पुलिस ने रोहित की गिरफ्तारी ली और कोर्ट से अनुमति लेकर रिमांड मांगा
