
सुबह की सैर के दौरान व्यापारी से पता पूछा और बातों में उलझाया। अन्नपूर्णा थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी निकाल रही।
इंदौर। खुद को सिद्ध बाबा बताकर एक साधु ने व्यापारी को ठग लिया। उसने फूल सुंघाकर चेन और अंगूठी उतरवा ली। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने जांच की और आठ दिन बाद धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है। घटना अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित सुदामा नगर (डी-सेक्टर) की है।पुलिस ने 53 वर्षीय राजेश लाखोटिया की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। लाखोटिया ने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर को सुबह करीब साढ़े छह बजे टहलने गए थे। कार में बैठे साधु ने उनसे उज्जैन जाने वाला रास्ता पूछा। उसने लाखोटिया से बातचीत की और घर व बच्चों के बारे में बताया। कारोबार ठीक चलेगा ऐसा आश्वासन दिया और एक फूल भी दिया। फूल सूंघते ही लाखोटिया सुध-बुध खो बैठे। इस दौरान साधु ने उनकी चेन और अंगूठी निकाल ली।
